फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Competition for assembly election tickets in Haryana Congress 900 applications received for 90 seats

विधानसभा टिकट की होड़: हरियाणा कांग्रेस में एक-एक सीट पर 10 उम्मीदवार, 90 सीटों के लिए आए 900 आवेदन

Thu, 25 Jul 2024 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 10:14 AM IST
सार

हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार कांग्रेस ने आवेदकों के लिए फीस भी देनी अनिवार्य की है। 90 सीटों के लिए 900 आवेदन आ चुके हैं। इनके 1200 तक पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
Competition for assembly election tickets in Haryana Congress 900 applications received for 90 seats
Congress - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए होड़ मची है। एक-एक सीट पर 10-10 दावेदार हैं। अब तक कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 900 आवेदन आ चुके हैं। अभी 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। संभावना है कि यह आंकड़ा 1200 से पार जा सकता है।

विज्ञापन


टिकट के लिए मची होड़ कांग्रेस को भारी भी पड़ सकती है। क्योंकि टिकट एक को ही मिलना है। ऐसे में कई मजबूत दावेदार या तो निर्दलीय तौर पर ताल ठोकेंगे या फिर दूसरे दलों के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने इस बार आवेदकों के लिए बाकायदा फीस निर्धारित की है। सामान्य जातियों के लिए 20 हजार रुपये, अनुसूचित जाति और महिलाओं के लिए 5-5 हजार रुपये फीस तय की गई है। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित (रिजर्व) हैं। खास बात ये है कि आरक्षित सीटों के लिए सबसे अधिक आवेदन आ रहे हैं। आवेदकों को पार्टी के साथ ही हरियाणा के प्रभारी दीपक बावरिया के पास भी आवेदन करना पड़ रहा है, हालांकि यहां कोई फीस नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक भी कर रहे आवेदन

पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी के मौजूदा विधायकों को भी टिकट के लिए आवेदन करना होगा। ऐसे में विधायकों ने भी आवेदन करना शुरू कर दिया है। इस समय कांग्रेस के पास 29 विधायक हैं। इनमें से पांच विधायक आवेदन कर चुके हैं। आगामी दिनों में अन्य विधायक भी अपने हलकों से दावेदारी जताएंगे। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि इस बार किसी की सिफारिश पर नहीं, मजबूत बायोडाटा और सर्वे के आधार पर टिकट वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed