फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   company employe fraud 1.16 billian in pnb bank

शातिर ने बैंक को लगाया 1.16 करोड़ का चूना

Thu, 06 Nov 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Nov 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
company employe fraud 1.16 billian in pnb bank

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रकम डालने वाली कंपनी के एक कर्मचारी ने वर्ष 2011 में नौ महीने के अंदर 1.15 करोड़ रुपये का चूना बैंक को लगा दिया।

विज्ञापन


बैंक ऑडिट में इसकी जानकारी मिली तो इसकी शिकायत कंपनी अधिकारियों से की गई। मामले में कंपनी की ओर से एक कर्मी के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुड़गांव की सिकोरियन्स प्रा.लि. कंपनी जिले के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रकम डालने का काम करती है। कंपनी के एरिया मैनेजर आईके मेहरा (रिटायर्ड कर्नल) की ओर से दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार जिले के पीएनबी के एटीम में रकम डालने की जिम्मेदारी गांव प्रहलादपुर(भाड़ावास) निवासी कर्मी जसपाल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपाल ने वर्ष 2011 में मार्च से दिसंबर महीने के बीच रकम डालने में बड़ा झोल करते हुए 1 करोड़, 15 लाख 64 हजार 7 सौ रुपये की हेराफेरी की।। बताया जाता है कि यह रकम रेवाड़ी के नाईवाली चौक स्थित एटीएम पर डाली जानी थी। इस संबंध में ऑडिट हुआ तो एक करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का पता चला। कंपनी ने कर्मी जसपाल को निकालने के साथ ही आरोपी व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट का भी मिला साथ!
इतनी बड़ी रकम पार करना सिर्फ जसपाल के बस की बात नहीं है। कंपनी के अधिकारियों का भी मानना है कि ऑटो जनरेटेड ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण सर्वर से जुड़ा कोई व्यक्ति भी इस घोटाले में जुड़ा होगा, जिसने रकम कम होने के बावजूद सिस्टम में पूरा दिखाया। इस आधार पर एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ सह आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed