{"_id":"fadf21a3c962d00d6b2719b74b04c25c","slug":"compaint-against-sab-tv-serial-laptaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लापतागंज' के खिलाफ आयोग में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लापतागंज' के खिलाफ आयोग में शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 03 Aug 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब टीवी में प्रसारित होने वाले हिंदी धारावाहिक लापतागंज में भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पास शिकायत की गई है।
विज्ञापन
शिकायत यह है कि इस मामले शामिल लोगों को पंजाब पुलिस बचाने में लगी है। आयोग ने इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच आईजी लॉ एंड आर्डर राकेश चंद्रा को सौंप दी है।
विज्ञापन
लुधियाना के रहने वाले धीरज चौहान ने आयोग को लिखी शिकायत में बताया कि उक्त धारावाहिक की 27 जनवरी, 2012 को प्रसारित किश्त में भगवान वाल्मीकि जी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे गए थे। इसकी रिपोर्ट उन्होंने लुधियाना के डिवीजन नंबर पांच थाने में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
अदालत के आदेश के बाद इस वर्ष 28 जुलाई को पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई गई और धीरज भी पुलिस के साथ गया। पुलिस ने सीरियल के प्रोड्यूसर अश्वनी धीर, डायरेक्टर धर्म वर्मा और अभिनेता कृष्णा भट्ट को पकड़ लिया लेकिन अगले दिन सिर्फ प्रोड्यूसर को ही मुंबई की बांद्रा कोर्ट में पेश कर पंजाब लाया गया। बाकी आरोपियों को एएसआई सुखदेव सिंह ने छोड़ दिया।
आयोग ने इस शिकायत पर पंजाब के आईजी लॉ एंड आर्डर राकेश चंद्रा को इंक्वायरी करके इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपने के लिए कहा है।