फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Communist parties, Punjab assembly election, will contest the election

विस चुनाव: कम्युनिस्ट पार्टियां एक साथ लड़ेंगी चुनाव, 52 सीटों की सूची जारी

Wed, 04 Jan 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 04 Jan 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Communist parties, Punjab assembly election, will contest the election
- फोटो : Demo Pic
पंजाब में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), सीपीआई (एम) व रेवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) शामिल हैं। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान 52 सीटों की पहली सूची जारी की गई।
विज्ञापन


सीपीआई के प्रदेश सचिव हरदेव सिंह अरशी, सीपीआई (एम) के प्रदेश सचिव चरण सिंह विर्दी तथा आरएमपीआई के महासचिव मंगतराम पासला नेसांझे तौर पर 52 सीटों की पहली सूची जारी की। इसमें 25 सीटों पर सीपीआई, 14 सीटों पर सीपीआई (एम) और 13 सीटों पर आरएमपीआई के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इन सीटों से अभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई हैं। पार्टी 9 जनवरी को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के साथ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी करीब 65 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी सीटों की घोषणा अगली सूची में जारी की जायेगी। । 
विज्ञापन


इन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार विकास का दावा कर रही हैं, मगर पूरे राज्य में कहीं भी विकास नजर नहीं आ रहा। युवा वर्ग बेरोजगार होने के साथ नशे की दलदल में फंसा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा ने जो हलात पंजाब में किये हैं उससे साफ है कि यह सत्ता में वापस नहीं आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अत्याचार भी लोगों को याद हैं। कैप्टन अब लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं। कैप्टन ने पंजाब की जनता के साथ हर घर में एक नौकरी देने का झूठा वादा किया है, जोकि कभी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वाली कहते हैं कि कांग्रेस अकाली मिलें है, तो अकाली कहते हैं कि आप कांग्रेस मिले है, मगर सच यह है कि अकाली, कांग्रेसी और आप आपस में मिले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर उतारे जाएंगे प्रत्याशी
जालंधर की फिल्लौर, नकोदर, आदमपुर व शाहकोट के अलावा दीना नगर, अमृतसर वैस्ट, अमृतसर ईस्ट, अमृतसर साउथ, अटारी, खडूर साहिब, दसूहा, बंगा, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट, फाजिलका, मलोट, जैतों, बठिंडा देहाती, अमरगढ़, धूरी, नाभा, पटियाला देहाती, शतुराणा, रूप नगर, लहिरागागा, महिलकलां, मानसा, बुढलाडा, जलालाबाद, बटाला, गढ़शंकर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, जगराओ, रायेकोट, सुनाम, घनौर, तरनतारन, डेराबस्सी, फरीदकोट, नवांशहर, सुजानपुर, अजनाला, राजासांसी, खेमकरन, बाबा बराला, सुलतानपुर लोधी, मकेरियां, अबोहर, मुकतसर साहिब, सरदूलगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed