फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee submitted report to the high command regarding Punjab Congress Crisis

पंजाब में कांग्रेस का संकट: तीन सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, हाईकमान करेगा डिप्टी सीएम की नियुक्ति का फैसला

Thu, 10 Jun 2021 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 08:25 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में मची कलह की रिपोर्ट तीन सदस्यीय कमेटी ने पार्टी हाईकमान को सौंप दी है। हालांकि कमेटी ने रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। उधर, कमेटी के सदस्य जेपी अग्रवाल का कहना है कि पंजाब में डिप्टी सीएम की नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला हाईकमान को करना है। 

विज्ञापन
Committee submitted report to the high command regarding Punjab Congress Crisis
कैप्टन अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी। रिपोर्ट में कमेटी ने क्या सिफारिश की हैं, उसका खुलासा नहीं हो पाया है। कमेटी के सदस्यों ने रिपोर्ट को गोपनीय बताया और कहा कि हाईकमान ने जो काम सौंपा था, उसे उन्होंने पूरा कर दिया है। अगला फैसला हाईकमान को लेना है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह दिल्ली में तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई और उसके बाद कमेटी की रिपोर्ट को हाईकमान को सौंपने का फैसला लिया गया। इस संबंध में कमेटी के सदस्य और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसे पंजाब के सभी कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर उनकी राय के आधार पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कमेटी ने पंजाब के सभी कांग्रेस विधायकों, मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व और मौजूदा नेताओं के अलावा पिछला चुनाव नहीं जीत सके कांग्रेस नेताओं से भी बातचीत की गई और उनके विचार भी रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी कमेटी से मिलने नहीं आ सकीं। ऐसे में उनके विचार फोन पर जानने की कोशिश की गई। हालांकि उन्होंने बताया कि वे अपने विचार सीधे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे सुलझेगा विवाद

हरीश रावत ने कहा कि नेताओं के बीच कोई बड़े मतभेद नहीं हैं बल्कि मामूली परेशानी है, जिसे दूर कर लिया जाएगा। कमेटी के सदस्य जेपी अग्रवाल ने कहा कि रिपोर्ट गोपनीय है और सभी नेताओं की राय के आधार पर तैयार गई है। पंजाब कांग्रेस में विवाद के बारे में अग्रवाल ने कहा कि कोई बहुत बड़े मुद्दे नहीं है और बहुत बड़ी गुटबाजी भी नहीं है। 

पंजाब में डिप्टी सीएम की नियुक्ति के बारे में पूछने पर अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में फैसला हाईकमान को ही करना है। नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में अग्रवाल ने कहा कि सिद्धू जो चाहते हैं, उन्होंने अपनी बात कमेटी के सामने रख दी है। कमेटी के सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हाईकमान ने कमेटी को जिस काम का जिम्मा सौंपा था और कमेटी को पंजाब कांग्रेस नेताओं ने जो कुछ भी बताया, उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। 

कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक और रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवालों पर खड़गे ने कहा कि कमेटी की बैठक में पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने कमेटी को जितना काम दिया था, उसे कमेटी ने पूरा करके दे दिया है। अब अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed