{"_id":"572393144f1c1b5e0ca915b1","slug":"committee-formed-to-curb-black-marketing-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कालाबाजारी नहीं कर पाएंगे व्यापारी, कमेटी रखेगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कालाबाजारी नहीं कर पाएंगे व्यापारी, कमेटी रखेगी निगाह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कोई भी बड़ा व्यापारी चंडीगढ़ में कालाबाजारी करने की हिम्मत नहीं जुटाएगा। प्रशासन ने इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। इससे शहर के लोगों को लाभ होगा। इससे जरूरी वस्तुओं की कीमतों में नियंत्रण रहेगा। अचानक कीमतें बढ़ने पर कमेटी यह पता लगाएगी कि कीमत क्यों बढ़ी हैं। इस पर कंट्रोल किस प्रकार किया जाए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने भारत सरकार के कंज्यूमर अफेयर्स एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन डिपार्टमेंट के निर्देश पर इस कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी आवश्यक वस्तुओं जिसमें दालें, खाद्य तेल, ऑयल सीड्स, प्याज आदि के स्टॉक लिमिट को भी फिक्स करेगी।
विज्ञापन
यह है कमेटी
फूड एंड सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स एंड लीगल मेट्रोलॉजी के सचिव को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, स्टेट एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड के सचिव, फूड सप्लाई के एडिशनल डायरेक्टर और मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी को इसका मेंबर बनाया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को कमेटी का कन्वीनर नियुक्त किया है।
विज्ञापन