{"_id":"5a5f82ae4f1c1b81268b4ef3","slug":"colony-sangarsh-samiti-will-protest-at-the-front-of-bjp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्नवास योजना के तहत मकानों की मांग, 19 को भाजपा कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुर्नवास योजना के तहत मकानों की मांग, 19 को भाजपा कार्यालय का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Jan 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Maloya Flats
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी नंबर चार की कॉलोनी संघर्ष समिति की ओर से 19 जनवरी को भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 का घेराव होगा। यह घेराव कॉलोनी नंबर चार के लोगों को पुनर्वास योजना के तहत अलाटमेंट में देरी के कारण हो रहा है। समिति अध्यक्ष गुरुदेव यादव और महासचिव राजेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा ने 2014 के आम चुनाव में वादा किया था कि एक साल के अंदर कॉलोनी का पुनर्वास होगा। इसके बाद निगम के आम चुनाव में वादा किया कि चुनाव के छह माह के बाद सभी उचित लोगों का पुनर्वास होगा। लेकिन भाजपा का यह आश्वासन झूठा साबित रहा।
समिति अध्यक्ष और महासचिव ने कहा है कि यदि भाजपा पुनर्वास नहीं करेगी तो हम सभी भाजपा के इस झूठ से सभी को अवगत कराएंगे। क्योंकि आने वाले 2019 के आम चुनाव में भी अब अधिक देर नहीं है। उन्होंने कहा कि घेराव की तैयारियां अंतिम चरण में है। यह घेराव कार्यालय पर शांतिपूर्वक होगा।
ये हैं मुख्य मांगें
- जिन लोगों के मकान के फार्म सही हैं उन्हें अप्रैल 2018 तक मकान देने का काम शुरू किया जाए।
- जिनके मकान पेडिंग में है उनके लिए विशेष कैंप लगें।
- किसी कारणवश जिनका बॉयोमीट्रिक सर्वे नहीं हुआ उनका सर्वे कर मकान सौंपा जाए।
- जिस व्यक्ति के पास 2015 तक के कॉलोनी में रहने का कोई भी प्रमाण है उसे पुनर्वास योजना के अंतर्गत लाया जाए।
देवशाली ने प्रशासक को लिखा पत्र
बीजेपी जिलाध्यक्ष और वार्ड-20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर कॉलोनी नंबर-चार का शीघ्र पुनर्वास करने की मांग की है।