{"_id":"657c0f151daaa48c34039c98","slug":"cold-wave-in-chandigarh-weather-update-news-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सुबह और शाम शीतलहर चलने से बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम पारे में गिरावट, जानें आगे का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सुबह और शाम शीतलहर चलने से बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम पारे में गिरावट, जानें आगे का हाल
Fri, 15 Dec 2023 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Dec 2023 03:44 PM IST
सार
मौसम केंद्र का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से भी नीचे जा सकता है। तापमान कम होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। हल्की हवाओं के चलने से और चंडीगढ़ के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में सुबह और शाम को शीत लहर चलने लगी है। सिर्फ दोपहर के समय ही धूप की वजह से लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत है। पिछले कई दिनों ने शहर का न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। उधर, चंडीगढ़ मौसम केंद्र का कहना है कि 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र के अनुसार शहरवासियों को आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। इस सीजन में बुधवार की रात सबसे सर्द रही, क्योंकि न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इसके बाद गुरुवार को आधा डिग्री पारे में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Haryana Assembly: प्रदेश में सभी आरयूबी पर बनेंगे शेड, रेवाड़ी में जल्द शुरू होगा एम्स का काम
विज्ञापन
हालांकि मौसम केंद्र का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से भी नीचे जा सकता है। तापमान कम होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। हल्की हवाओं के चलने से और चंडीगढ़ के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बादल भी छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव की वजह से गुरुवार को भी सुबह के वक्त कई इलाकों में धुंध देखी गई। अब शुक्रवार को भी धुंध रहेगी लेकिन इसके बाद धुंध से थोड़ी राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में फिलहाल तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
15 दिसंबर 21 8
16 दिसंबर 22 8
17 दिसंबर 22 7
18 दिसंबर 22 7
19 दिसंबर 21 6