{"_id":"56ff83d44f1c1b7661f001da","slug":"coffee-with-captain-punjab-congress-captain-amrinder-singh-punjab-assembly-election-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद कैप्टनः युवाओं ने अमरिंदर सिंह को सवालों में उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉफी विद कैप्टनः युवाओं ने अमरिंदर सिंह को सवालों में उलझाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए आयोजित कॉफी विद कैप्टन के तहत युवाओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सवालों में उलझा दिया। एक युवक ने पूछा कि मैं पटियाला में दस साल से आपका वोटर हूं। 2012 में आपको जिताया, लेकिन आप विधानसभा नहीं गए। फिर अचानक अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ने चले गए, पटियाला वालों का क्या कसूर था। अमृतसर वालों ने जिताया, पार्टी ने लोकसभा में डिप्टी लीडर बनाया, लेकिन आप लोकसभा भी नहीं गए। तो अमृतसर वालों का क्या कसूर था।
प्रदेश कांग्रेस प्रधान बनने के लिए आपने क्या नहीं किया। सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल में जब एक युवक ने यह सवाल प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से किया तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया। मौका था प्रशांत किशोर की टीम की ओर से आयोजित कॉफी विद कैप्टन, जहां अमरिंदर युवाओं के सवालों के जवाब दे रहे थे। एक-दो पल के सन्नाटे के बाद साथी युवाओं ने तालियों से इस सवाल का स्वागत किया, लेकिन कैप्टन ने भी बखूबी जवाब दिया, उस युवक को दोबारा सवाल पूछने की इजाजत भी दी।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कैप्टन पर जमकर सवालों के मिसाइल दागे। कैप्टन ने अपने जवाब में कहा कि वह पूरी तरह पंजाब केंद्रित हैं। 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के समय उन्होंने इस्तीफा दिया। लोकसभा चुनाव के समय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें फोन कर कहा कि सीटें जीतना पार्टी के लिए जरूरी है। इसलिए अमृतसर से लड़ो, बाद में चाहोगे तो स्टेट पॉलिटिक्स में चले जाना। डिप्टी लीडर बनाते समय भी उन्होंने कहा था कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
कैप्टन ने सफाई दी कि विधानसभा का सत्र ऐसा रखा जाता है कि उसमें विपक्ष के बोलने के लिए कोई समय नहीं होता। लोकसभा में भी विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया, हर बार वाकआउट ही हुआ। युवक ने फिर पूछा कि आप अमृतसर भी नहीं गए। तो कैप्टन ने कहा कि वह अमृतसर लगातार जाते हैं, लेकिन सांसद और विधायक के काम में फर्क होता है, वह रोज अमृतसर नहीं रह सकते।
क्यों न किसी तीसरे को मौका दें
एक छात्र ने कैप्टन से पूछा कि आप और बादल दोनों की प्रिविलेज बैकग्राउंड है, क्यों न इस बार किसी तीसरे को मौका दिया जाए। कैप्टन ने कहा कि राज्य की आर्थिक हालत बहुत खराब है, पैसा संगत दर्शनों में बांटा जा रहा है। सामाजिक, आर्थिक, खेती आदि हर पक्ष से सूबा मुसीबत में है। पिछले दस सालों में पंजाब बहुत पीछे हो गया है। अगर अगले पांच साल यही बैड गवर्नेंस जारी रही तो पंजाब उस मुकाम पर पहुंच जाएगा, जहां से उसे वापस ऊपर लाना नामुमकिन होगा। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ठीक हैं तो उन्हें वोट दें, पर यह फैसला आपका है।
गुरुद्वारों में एक बंदा नहीं, ठेके पर सौ खड़े होते हैं
एक छात्र ने कहा कि गांव में गुरुद्वारे के बाहर से निकलता हूं तो एक बंदा नहीं होता, ठेके के बाहर सौ खड़े होते हैं। मेरे पापा सारा दिन पीते हैं, कहते हैं छोड़ नहीं सकता। पर आप तो बंद कर सकते हो। कैप्टन ने कहा कि यह गंभीर समस्या है, लेकिन राजस्व बहुत कम है और सबसे ज्यादा राजस्व एक्साइज से ही आता है। अगर शराब बंद कर दी तो वेतन देना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए यह हकीकत है कि वह अभी शराब बंद नहीं कर सकते, लेकिन जब सरकार की आर्थिक हालत अच्छी हो जाएगी तो इस पर कंट्रोल करेंगे। यह जरूर करेंगे कि धार्मिक स्थलों के पास शराब न बिके।
कनाडा की तरह शिक्षित उच्च शिक्षामंत्री बनाएंगे
एक छात्रा ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा के गिरते स्तर का मुद्दा उठाया। कैप्टन ने माना कि शिक्षा की क्वालिटी में गिरावट आई है, जिसके चलते प्लेसमेंट में बेहद समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि कनाडा में विभागों का मंत्री उन लोगों को बनाया गया जो उस क्षेत्र के माहिर थे। यहां भी उच्च शिक्षामंत्री ऐसे व्यक्ति को बनाया जाएगा जो इस क्षेत्र से हो, चीजों को समझता हो।
प्रदूषण पर दिल्ली सरकार ने अच्छा प्रयास किया
एक छात्रा ने सवाल किया कि पर्यावरण प्रदूषण आपके एजेंडे में कहां आता है। कैप्टन ने कहा कि यह मुद्दा दुनिया भर के लिए गंभीर बन चुका है। इस साल पंजाब में भी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर कम होने की आशंका जताई गई है। इस दिशा में दिल्ली सरकार ने अच्छा प्रयास किया है। दूसरे राज्यों को भी ऐसा करना चाहिए।
चार हफ्ते में अंदर होंगे नशा तस्कर
नशे के मुद्दे पर सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। अगर पुलिस को सही पॉलिटिकल बैक-अप मिले तो वह सब कर सकती है। हम एसआईटी बनाएंगे, जिसमें ईमानदार पुलिस अफसर शामिल किए जाएंगे। चार महीनों में नशा तस्करों को अंदर कर देंगे।
मलूका-तोता, सब निगाह में हैं
भ्रष्टाचार से संबंधित सवाल पर कैप्टन ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार में सीएम से लेकर निचले स्तर तक, सब पर कार्रवाई की थी। इस बार भी जब तक अंदर नहीं करेंगे भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। मलूका, तोता सब उनकी निगाह में हैं। खेती संकट पर उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। सरकार बनने पर बिल लाएंगे कि किसी किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिया कि इंडस्ट्री लाकर रोजगार दिलाएंगे।