राजनीतिक दल तो आचार संहिता की परवाह ही नहीं करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में 30 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गत 5 मार्च से लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के बाद से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष महिंदर सिंह केपी, पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवनीत सिंह बिट्टू, एडवोकेट एचएस फुल्का सरीखों द्वारा कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किए जाने की रिपोर्ट राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने तैयार की है।
32 उल्लंघनों पर आधारित है यह रिपोर्ट
ऐसे 32 उल्लंघनों पर आधारित रिपोर्ट सीईओ की ओर से चुनाव आयोग को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और जल्द ही चुनाव आयोग को भेज दी जाएगी।
शिअद और भाजपा ने ऐसे किए उल्लंघन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल: 4 अप्रैल 2014 को सरकारी प्राइमरी स्कूल रायपुर में रैली
अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली: मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को बल्क मैसेज भेजना
होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला: 12 अप्रैल को मुकेरियां में आयोजित रैली, जिसमें मुख्यमंत्री बादल भी उपस्थित थे, के दौरान कुंडी कनेक्शन से सीधे पॉवरकॉम के ट्रांसफार्मर से ली गई बिजली, वाहन खड़े करने के लिए स्कूल के मैदान का इस्तेमाल
संगरूर से शिअद प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींडसा : नामांकन के वक्त पांच से अधिक लोग उपस्थित, आरओ ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में 3 से अधिक वाहनों का दाखिला
शिअद प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली: नामांकन के वक्त 5 से अधिक लोग उपस्थित, बिना इजाजत रैली
फतेहगढ़ साहिब से शिअद प्रत्याशी कुलवंत सिंह: बिना अनुमति तय समय से पहले रैली आयोजित
फरीदकोट से शिअद की उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन: रैली को रोड शो में बदला
कांग्रेस और पीपीपी गठबंधन ने ऐसे किया उल्लंघन
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह: नामांकन करते वक्त पांच से अधिक लोगों को अपने साथ लाए
पीपीपी अध्यक्ष और बठिंडा से कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल: बिना इजाजत अलग-अलग स्थानों पर रैलियां, लाउड स्पीकर व वाहन का दुरुपयोग
होशियारपुर से कांग्रेस उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी: नामांकन के वक्त 150 लोगों के साथ प्रशासनिक परिसर में प्रवेश करने
लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू: नामांकन करते वक्त पांच से अधिक लोग उपस्थित
पीपीपी के अर्जन बादल व मक्खन सिंह : बिना इजाजत रैलियों का आयोजन
आचार संहिता के उल्लंघन में आप भी पीछे नहीं
होशियारपुर से आप प्रत्याशी यामिनी गोमर: रोड शो के दौरान एक धार्मिक स्थल में प्रवेश
तरनतारन से आप प्रत्याशी बलदीप सिंह: रोड शो व पंफलेट वितरण
बसपा और अन्य ने ऐसे किया उल्लंघन
बसपा के बठिंडा से उम्मीदवार कुलदीप सिंह: बिना इजाजत रैली
होशियारपुर से सीपीआई एमएल के उम्मीदवार भगवंत समाओं: बिना इजाजत रैली
लुधियाना से निर्दलीय प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस: बिना इजाजत लाउड स्पीकर का इस्तेमाल
बठिंडा से अकाली दल अमृतसर के राजिंदर सिंह: बिना इजाजत रैली
मुक्तसर से अकाली दल अमृतसर के हरबंत सिंह दातेवास: बिना इजाजत रैली