{"_id":"cd9974b135aa31058727f1e5dcd126de","slug":"code-of-conduct-violation-big-relief-to-cm-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता मामले में सीएम हुड्डा को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता मामले में सीएम हुड्डा को बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रथ यात्रा के दौरान रोड शो करते समय यमुनानगर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता तोड़ने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को क्लीन चिट मिल गई है।
विज्ञापन
यह क्लीन चिट प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ट ने जांच के बाद दी। मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा 23 मार्च को शुरू की थी।
पंचकूला से शुरू हुई यह रथ यात्रा नारायणगढ़, साढौरा होते हुए यमुनानगर जिले में पहुंची थी। उसी दिन यमुनानगर जिले से कुरुक्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। रोड शो के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि मुख्यमंत्री के साथ वाहनों का लंबा काफिला था।
विज्ञापन
संहिता के चलते इतना लंबा काफिला उनके साथ नहीं चल सकता। नतीजतन यातायात भी प्रभावित हुआ था। इसलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने यह शिकायत पुलिस महानिदेशक को जांच के लिए भेज दी। डीजीपी ने 31 मार्च को मुख्य चुनाव अधिकारी के पास रिपोर्ट भेजते हुए मुख्यमंत्री को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने रिपोर्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में हैं। जांच के दौरान पाया गया कि रोड शो में उनके साथ केवल उनकी सुरक्षा में लगे वाहन थे।
अन्य कोई भी बाहरी वाहन उनके काफिले का हिस्सा नहीं था। इससे आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला नहीं पाया गया।
पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ट ने पूछने पर बताया कि उनके पास जांच के लिए शिकायत आई थी। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए कोई भी आरोप सही नहीं पाए गए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में केवल उनके सुरक्षा कर्मियों के वाहन ही थे।