फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Code Of Conduct To Can Be Held Around 10th September In Haryana

10 सितंबर के आसपास लग सकती है आचार संहिता, 15 अक्तूबर के करीब चुनाव की संभावनाः सीएम

Mon, 01 Jul 2019 05:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jul 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Code Of Conduct To Can Be Held Around 10th September In Haryana
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि दूसरे दल के नेता अपने स्वार्थ छोड़कर भाजपा में आएं, क्योंकि भाजपा में नीचे का कार्यकर्ता ऊपर और ऊपर का पदाधिकारी नीचे वालों पर कड़ी निगाह रखता है।

विज्ञापन


ऐसे में स्वार्थ को ध्यान में रखकर आने वाले नेता पार्टी के अंदर जल्दी पहचान में आ जाएंगे। नए व पुराने कार्यकर्ताओं को ओवर कॉन्फिडेंस न होकर विधानसभा चुनाव के लिए फील्ड में उतर जाना चाहिए। क्योंकि 10 सितंबर के आसपास प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लग सकती है। 
विज्ञापन


इसके चलते 15 अक्तूबर के आसपास मतदान होने की संभावना है। वहीं, कांग्रेसी जहां एक-दूसरे को गालियां देने में व्यस्त हैं, जबकि जजपा व इनेलो सहित दूसरे दल पटरी से उतर चुके हैं। ऐसे में 75 प्लस का लक्ष्य रखा गया है, जबकि भाजपा 85 सीटें तक जीतने में सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ओवर कांफिडेंस होने की जरूरत नहीं है। हर चुनाव अपने आप में एक अलग तरह का चुनाव होता है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश से जुडे़ हुए विषयों को लेकर कार्य करना होगा। प्रदेश में लगभग 20 हजार बूथ हैं और अधिकांश बूथों पर पार्टी की इकाइयां गठित हैं जो शेष बचे हैं उन पर भी इकाइयां गठित की जानी हैं। 

Code Of Conduct To Can Be Held Around 10th September In Haryana

पन्ना प्रमुख की व्यवस्था को और भी मजबूत बनाया जायेगा। प्रत्येक पन्ना प्रमुख को साठ मतदाताओं से संपर्क करना होगा। सीएम ने साफ कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्गों पर कोई भी रेलवे फाटक नहीं रहने दिया जायेगा। प्रदेश के सभी शिवधामों (श्मशानघाट) के रास्ते, चार दिवारी व शेड बनाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

सीएम निकालेंगे प्रदेश में रथ यात्रा
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि कार्यकारिणी की मीटिंग में फैसला लिया गया है कि 8 सितंबर से पहले प्रदेश में सीएम मनोहर लाल रथ यात्रा निकालेंगे, जो 20 से 22 दिन चलेगी। एक बार में चार से पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। करनाल से सांसद एवं प्रदेश महासचिव संजय भाटिया यात्रा कार्यक्रम के संयोजक होंगे। साथ में सांसद नायब सैनी, मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक कमल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव सहित पांच सदस्यीय टीम भी उनके साथ होगी। 

विजन डाक्यूमेंट पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि प्रदेश के अंदर 290 मंडल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर मीटिंग लेने की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर मंडल में पन्ना व बूथ प्रमुख के अलावा एरिया के मंत्री भी शामिल रहेंगे। मंडल मीटिंग अभियान के संयोजक प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी होंगे। 

वहीं, डाक्यूमेंट विजन तैयार करने के लिए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में धनखड़ के अलावा एडवोकेट वेदपाल, सांसद बृजेंद्र सिंह, कृष्ण पंवार, रणबीर गंगवा, रामचंद्र जांगड़ा, राजीव जैन, गार्गी ककड़ व नीरा कोमल सहित लोग सदस्य शामिल रहेंगे। 

वहीं, पार्टी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू हो जाएगा। मीटिंग को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने भी संबोधित किया। मीटिंग में सभी सांसद, मंत्री व विधायक के अलावा भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद रहे। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले, हुड्डा के लिए दरवाजे बंद नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस दो बार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस्तेमाल कर चुकी हैं। तीसरी बार उनको आगे नहीं करेगी। ऐसे में हुड्डा के लिए भी भाजपा में दरवाजा खुला है। मैं यहां बता दूं कि कई बड़े नेता भाजपा के दरवाजे पर अंदर आने के लिए बैठे हैं। 

हम ही कह रहे हैं अभी ठहर जाओ। वे पार्टी कार्यकारिणी की मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में 50 साल कांग्रेस ने राज किया। अब उसका अध्याय पूरा हो गया है। अब आगे 60 साल भाजपा का राज रहेगा। जहां तक प्रदेश का सवाल है, कांग्रेस, इनेलो व जजपा सहित अन्य दिल सिकुड़ रहे हैं। इसके लिए उनके नेता जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed