फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cockroach found in Ni Hao's Manchurian rice, uproar

मंचूरियन राइस में कॉकरोच: चंडीगढ़ के Elante Mall में हंगामा, मैनेजर बोला-मॉल कर्मचारियों की साजिश

Sat, 30 Jul 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 02:21 AM IST
सार

14 जून को एलांते मॉल के ही फूड कोर्ट में बने सागर रत्ना रेस्टोरेंट में चने-भटूरे में छिपकली मिलने पर जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस और खाद्य विभाग ने सैंपल भरकर प्लेट को कब्जे में ले लिया था।

विज्ञापन
Cockroach found in Ni Hao's Manchurian rice, uproar
एलांते मॉल स्थित नी हाओ चाइनीज कुजीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट स्थित नी हाओ चाइनीज कुजीन के मंचूरियन राइस में शुक्रवार को कॉकरोच निकलने पर हंगामा हो गया। पीड़ित ने तत्काल पुलिस और खाद्य विभाग को सूचना दी। उधर अयान फूड्स के मैनेजर पंकज का कहना है कि यह एलांते मॉल के कर्मचारियों की साजिश है। उन्होंने यह हंगामा करवाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अपने परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स निवासी अनिल ने बताया कि अपनी बहन और दोस्त के साथ एलांते मॉल गए थे। वहां नी हाओ से नूडल्स मंगवाए। उसके बाद मंचूरियन राइस का ऑर्डर दिया जिसमें कॉकरोच दिखने पर आउटलेट पर उसे दिखाया तो कहा गया कि यह प्याज है। जब उसे चम्मच से पलटकर देखा तो कॉकरोच था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखित में शिकायत ले ली है। हालांकि कई घंटे बाद भी खाद्य विभाग की टीम नहीं पहुंची।

विज्ञापन

भटूरे में छिपकली निकलने पर भी हुआ था बवाल

14 जून को एलांते मॉल के ही फूड कोर्ट में बने सागर रत्ना रेस्टोरेंट में चने-भटूरे में छिपकली मिलने पर जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस और खाद्य विभाग ने सैंपल भरकर प्लेट को कब्जे में ले लिया था। सेक्टर-15 निवासी डॉ. जेके बंसल अपनी पत्नी के साथ मॉल में खाना खाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल के कर्मचारियों ने ही यह साजिश रची है। ये लोग हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई पंगा कर रहे हैं ताकि मीडिया में खबरें आएं। एक व्यक्ति की पहले भी शिकायत की गई थी। अब दूसरा व्यक्ति भी मॉल का ही कर्मचारी है। उन कर्मचारियों की हमने फोटो भी खींच ली है।  -पंकज, मैनेजर, अयान फूड्स

खाद्य सुरक्षा ऑडिट के लिए लिखेंगे

इस बारे में मॉल प्रबंधन के प्रवक्ता का कहना है कि अयान फूड्स की ओर से प्रबंधित नी हाओ कियोस्क पर मंचूरियन राइस में कॉकरोच मिलने की जानकारी मिली है। यह दूसरी घटना है जोकि एलांते के प्रबंधन के रूप में हमारे लिए अस्वीकार्य है। हम स्थानीय प्रशासन से अयान फूड्स की ओर से प्रबंधित फूड कोर्ट में पूरी तरह से खाद्य सुरक्षा ऑडिट करने और आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed