फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coastal Food Fest in Hotel Homtel

तटीय क्षेत्रों के व्यंजन चखना हैं तो आएं होमटेल

Thu, 24 Jul 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Jul 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
Coastal Food Fest in Hotel Homtel

भारतीय तटों में बेहद ही लजीज और खास व्यंजनों को विशेष तकनीक से पकाया जाता है। इनमें महाराष्ट्र, गोवा, आंध्रप्रदेश, मंगलौर के तटीय व्यंजन शामिल हैं। होटल होमटेल इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में बुधवार शाम से शुरू हुए कोस्टल फूड फेस्टिवल के बारे में यह बात हेड शेफ बिदेश बिसवास ने कही।

विज्ञापन


महाराष्ट्र मालवीन तकनीक
बिदेश ने बताया कि महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मालवीन तकनीक से व्यंजनों को बनाया जाता है। इसमें खाना काफी स्पाइसी और स्वादिष्ट होता है। साथ ही मसालों के साथ व्यंजनों का अच्छा बैलेंस होता है। उन्होंने कहा कि होटल में आने वाले सभी मेहमानों को इस रेसिपी के अनुसार महाराष्ट्र के तटों के व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ ही गोवा की खास कोंकणा, आंध्र का तेलगू और मंगलौर की खास मंगलोरियन तकनीक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चार प्रकार की मछलियां
फेस्टिवल में तटीय क्षेत्रों में प्रसिद्ध मछलियों को परोस जाएगा, जिसमें मली, प्रिंस, रागी और किंग फिश शामिल हैं। बिदेश ने बताया कि फेस्टिवल में नॉन वेज में मछलियों के अलावा चिकन और मटन की भी बहुत वैरायटी हैं। इसमें इराची पाचा मुलाका (मटन विद ग्रीन चिली), थलासारी बिरयानी (सी फूड एंड ड्राय नट्स), मटा बिरयानी (अंडा बिरयानी), कोली बरथाड (कुरग स्टाइल चिकन करी) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शाकाहारियों के लिए ज्यादा विकल्प
बिदेश ने बताया कि अमूमन लोग समझते हैं कि तटीय क्षेत्रों में मांसाहारी व्यंजन ही होते है जबकि यह गलत हैं। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में लोगों को तटीय क्षेत्रों में खाए जाने वाले आठ खास व्यंजनों को परोसा गया है जिसमें भेंडे सके (भिंडी विद कोकोनट ग्रेवी), चको चने घाशी (जैक फ्रूट विद चना) वला सांगी सके (लांग बींस विद कोकोनट) फ्लॉवेरा नान्च (पिकल कॉलीफ्लॉर) मुगा दाली कड़ी (मूंग दाल) शामिल हैं।

 
कब से कब तक

तटीय क्षेत्रों के इस खास फूड फेस्टिवल का आनंद आप 23 जुलाई से 3 अगस्त तक उठा सकते हैं। यह फेस्टिवल हर शाम 7.30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। फेस्टिवल में स्पेशल बुफे सिस्टम रखा गया है जिसमें प्रति व्यक्ति 650 रुपये प्रति प्लेट रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed