फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coarseness of Sri Guru Granth Sahib, man surrendered to police

लुधियाना: नहीं था कोई काम-धंधा, जेल जाने के खातिर की बेअदबी

Thu, 13 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 13 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Coarseness of Sri Guru Granth Sahib, man surrendered to police
बेअदबी पर भड़की संगत ने लगाया जाम
चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया इलाके में खालसा गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार की शाम को एक युवक ने गुरुद्वारा साहिब में घुस कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर दी और थाना जमालपुर पहुंच कर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सुखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेअदबी की खबर मिलने पर भड़की संगत संगत ने देर रात जीटी रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन करते हुए समराला चौक पहुंच गए। प्रदर्शनकारी आरोपी को खुद सजा देने के लिए अड़े थे। देर रात करीब डेढ़ बजे एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने प्रदर्शनकारियों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पाठ करते हुए चले गए। 
विज्ञापन


ग्रंथी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी सुखवीर सिंह गुरुद्वारा साहिब में आया। वहां उसने सेवा की। इसके बाद जब गुरुद्वारा साहिब में कोई नहीं था, तब उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ दिए। इसके बाद वह चला। कुछ देर बाद एक महिला पाठ करने के लिए आई तो उसने देखा कि अंग फटे हैं। उसने तुरंत बाहर आकर उसे बताया। इस पर वह घटना की सूचना पुलिस को देने के लिए थाने पहुंचा। वहां पहले से ही आरोपी मौजूद था। तब पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर सभी को थाने से भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाने के खातिर की बेअदबी

Coarseness of Sri Guru Granth Sahib, man surrendered to police
बेअदबी पर भड़की संगत ने लगाया जाम
घटना की जानकारी मिलने पर रात साढ़े 8 बजे सिख समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और थाना जमालपुर के बाहर और फिर मेन चंडीगढ़ रोड पर धरना लगा दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। उसे सजा खुद देंगे।

प्रदर्शनकारी वहां से समराला चौक पहुंचे और जाम लगा दिया। रात करीब डेढ़ बजे एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने प्रदर्शनकारियों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। एडीसीपी 4 जसदेव सिंह सिद्धू ने बताया आरोपी के इलाके के लोग आज उनके पास आए थे, जिन्होंने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में है। काम न होने और पत्नी के छोड़ कर चले जाने के बाद वह और भी परेशान रहने लगा। उ गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

जेल जाने के खातिर की बेअदबी
पुलिस पूछताछ में आरोपी जसबीर सिंह ने कहा कि वह डिप्रेशन का मरीज है। उसके पास कोई काम धंधा नहीं था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई। वह अपनी जिंदगी से काफी तंग था और जेल जाना चाहता था। वह  गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आता था। अक्सर उसकी मां उसी के साथ होती थी। मंगलवार की शाम को वह अकेला पहुंचा और उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की और सीधा थाने चला गया। ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed