फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini instruction to DGP against gangsters

सीएम सैनी के DGP को निर्देश:  गैंगस्टरों के खिलाफ चलाएं सख्त ऑपरेशन, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Tue, 17 Jun 2025 10:28 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 10:28 PM IST
सार

सीएम सैनी ने डीजीपी को गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं।  पुलिस अधिकारियों से साफ तौर पर कहा कि धरातल पर पुलिस की उपस्थिति ऐसी होनी चाहिए कि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।  

विज्ञापन
CM Saini instruction to DGP against gangsters
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मंगलवार शाम उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने डीजीपी को गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कारोबारी की हत्या में शामिल अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश 

सीएम ने अधिकारियों को स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) को और अधिक संसाधन व स्टाफ उपलब्ध कराने को कहा है ताकि कोई भी गैंगस्टर या अपराधी कानून से बच न सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। जिन नागरिकों को धमकी या फिरौती संबंधी फोन आ रहे हैं, उन्हें तुरंत सुरक्षा दी जाए। साथ ही इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करें जिसे इमरजेंसी सेवा 112 से लिंक किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से साफ तौर पर कहा कि धरातल पर पुलिस की उपस्थिति ऐसी होनी चाहिए जिससे जनता सुरक्षित महसूस करे और गैंगस्टरों में कानून का डर हो। उन्होंने कहा किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

ठेकों की नीलामी जल्द करवाने के निर्देश 

इस दौरान उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब के ठेकों की जल्द से जल्द नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया, 934 आबकारी जोन की नीलामी के बाद पिछले साल 5037 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 11 हजार 54 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी के दौरान अब तक अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गैंगस्टरों ने कई शराब ठेकेदारों को धमकी देकर शेयर की मांग की थी। इस दौरान शनिवार को गैंगस्टरों ने कुरुक्षेत्र में एक शराब कारोबारी की हत्या कर पुलिस को सीधे चुनौती दी थी। इस पर विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था का हवाला देकर सरकार को घेरा था। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ और पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: खुल गया मौत का राज: दोस्त से मिलने सुखना लेक पहुंची थी बीना, ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत? ई रिक्शा चालक गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed