फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini has 13 departments

Chandigarh News: सैनी सरकार में मंत्रियों को विभाग बंटे, सीएम के पास 13 विभाग

Sat, 23 Mar 2024 04:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
CM Saini has 13 departments
राज्य मंत्री सुभाष सुधा बने निकाय मंत्री, सीमा के पास शिक्षा व उच्च शिक्षा का स्वतंत्र प्रभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार रात मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास 13 विभाग रखें हैं। उनके पास गृह के साथ, राजस्व एवं आपदा और आबकारी एवं कराधान जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। मनोहर सरकार में गृह अनिल विज के पास था और राजस्व एवं आपदा व एक्साइज दुष्यंत के पास था।
सीएम सैनी के बाद मंत्रिमंडल में दूसरे ताकतवर मंत्री कंवर पाल गुर्जर बन गए हैं। सीएम ने उन्हें कृषि समेत 6 विभाग सौंपे हैं। वहीं, सरकार ने मूलचंद, जेपी दलाल, बनवारी लाल और कमल गुप्ता का भी कद बढ़ा दिया है। कमल गुप्ता राज्य के नए स्वास्थ्य मंत्री और जेपी दलाल नए वित्त मंत्री होंगे। मनोहर सरकार में वित्त उनके पास था और स्वास्थ्य मंत्रालय अनिल विज के पास था। सरकार ने विभाग बांटने के बाद शनिवार को ही कैबिनेट की पहली बैठक रख ली है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।
विज्ञापन


किसको क्या मिला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
आबकारी एवं कराधान, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता,
सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, विदेशी सहयोग,
न्याय प्रशासन, खान एवं भूविज्ञान, सामान्य प्रशासन, सीआईडी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, राजभवन मामले, विधि एवं विधायी और कोई अन्य विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंवर पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री : कृषि एवं किसान कल्याण पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, संसदीय मामले, आतिथ्य सत्कार, विरासत एवं पर्यटन।

मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री : उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, चुनाव।

रणजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री : बिजली और जेल।

जय प्रकाश दलाल, कैबिनेट मंत्री : वित्त विभाग, योजना नगर एवं ग्राम नियोजन एवं शहरी संपदा, अभिलेखागार।

डॉ. बनवारी लाल, कैबिनेट मंत्री : पब्लिक हेल्थ, पी डब्ल्यू डी (भवन एवं सड़क), वास्तुकला।

डॉ. कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष, नागरिक उड्डयन।

सीमा त्रिखा राज्य मंत्री : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)।


महिपाल ढांडा,राज्य मंत्री : विकास एवं पंचायत (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार)

असीम गोयल, राज्य मंत्री : परिवहन (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार)

डॉ. अभय सिंह यादव, राज्य मंत्री : सिंचाई एवं जल संसाधन(स्वतंत्र प्रभार), सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)

सुभाष सुधा, राज्य मंत्री : शहरी स्थानीय निकाय (स्वतंत्र प्रभार), सभी के लिए आवास (स्वतंत्र प्रभार)

बिशम्बर सिंह, राज्य मंत्री : सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) (स्वतंत्र प्रभार) और मुद्रण एवं लेखन सामग्री (स्वतंत्र प्रभार)।

संजय सिंह, राज्य मंत्री : पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव (स्वतंत्र प्रभार), खेल (स्वतंत्र प्रभार)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed