फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Prakash Singh Badal Visit to Drug De-addiction Centres

'नशेड़ियों को स्वरोजगार के लिए करेंगे प्रेरित'

Sun, 06 Jul 2014 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 06 Jul 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
CM Prakash Singh Badal Visit to Drug De-addiction Centres

सीएम प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सिविल अस्पताल और मॉडर्न जेल में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्रों का जायजा लिया और यहां पर दाखिल नशे के आदी लोगों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प किया है जिसके तहत हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य के हर छोटे-बड़े शहरों में नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्रों की स्थापना के साथ-साथ नशा त्यागने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को स्वरोजगार के प्रति उत्साहित किया जाएगा और इनके लिए रुचि के अनुसार कित्तामुखी ट्रेनिंग का प्रबंध किया जा रहा है।

फरीदकोट में लगातार लापता हो रहे बच्चों के मामलों में पूछे सवाल पर सीएम ने एसएसपी को इन मामलों की जांच में तेजी लाने की हिदायत दी।

इस मौके पर सीएम के विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, स्वास्थ्य विभाग की प्रिंसिपल सचिव विन्नी महाजन, बाबा फरीद विवि के वीसी डॉ. एसएस गिल, सीपीएस मनतार सिंह बराड़, विधायक दीप मल्होत्रा, चेयरमैन पीआरटीसी अवतार सिंह बराड़, डीसी मोहम्मद तैयब, आईजी पीएस उमरानंगल, एसएसपी सुखदेव सिंह काहलों, एडीसी मोहन लाल, एडीसी नीलिमा, एसडीएम श्रुति शर्मा, एसडीएम कोटकपूरा हरजीत सिंह संधू, परमबंस सिंह रोमाणा, लखबीर सिंह अराईयांवाला, मक्खन सिंह नंगल, सूबा सिंह बादल, अवतार सिंह खोसा, जसपाल सिंह मौड़ और सुखदेव सिंह बाठ समेत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed