फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM parkash singh badal statement on AAP

'AAP' की तुलना ये किससे कर डाली सीएम बादल ने

Mon, 02 Jun 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 02 Jun 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
CM parkash singh badal statement on AAP

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की तुलना ढहते हुए घर के साथ की है। सीएम ने कहा कि सही राजनैतिक सोच और राजनैतिक विचारधारा से दूर ऐसी पार्टी को निश्चित रूप से ढेर होना ही था।

विज्ञापन


सीएम रविवार को तलवंडी साबो में संगत दर्शन प्रोग्राम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थै। इस दौरान आम आदमी पार्टी के योगेंद्र यादव समेत दूसरे नेताओं की तरफ से दिए इस्तीफे पर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने धीमे नारे लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब लोगों ने उनको दिल्ली में राज करने का मौका दिया तो वह अपने फर्ज निभाने से भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से दिए जा रहे धड़ाधड़ इस्तीफों ने यह बात सिद्ध कर दी है कि आम आदमी पार्टी का आधार दिन प्रतिदिन कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल के भाव में कटौती की पुरजोर वकालत करते बादल ने कहा कि इससे महंगाई पर काबू पाने में सहायता मिलेगी। सीएम ने कहा कि अभी केंद्र सरकार के मंत्रियों ने अपना कामकाज पूरी तरह संभाला नहीं है।

वह जल्दी ही केंद्र सरकार से डीजल की कीमतों घटाने के लिए पुरजोर अपील करेंगे। सीएम ने कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों की सख्त अलोचना करते हुए कहा कि देश निवासियों ने कांग्रेस को उसके पापों की सजा दी है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है, कांग्रेस के लंबे शासनकाल के दौरान देश सभी क्षेत्रों में पिछड़ गया है। अब नरेंद्र मोदी का नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गठन के साथ देश विकास की बुलंदियां छूएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed