फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Parkash singh badal on sarbat khalsa

सरबत खालसा पर सीएम बादल सख्त, बोले- नहीं देंगे इजाजत

Wed, 07 Dec 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 07 Dec 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
CM Parkash singh badal on sarbat khalsa
नाभा विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रमों का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य में कानून व्यवस्था के मद्देनजर सिख गरमपंथियों को सरबत खालसा करने की अनुमति देने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। बुधवार को गांव टोहड़ा में संगत दर्शन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कहा कि कुछ मुट्ठी भर स्वयंभू नेता ‘सरबत खालसा’ करने के नाम पर राज्य के विकास और शांति की प्रक्रिया को पटड़ी से उतारने और राज्य को काले दौर में धकेलने की साजिशें रच रहे हैं। सरकार फूट डालने वाली शक्तियों को सरबत खालसा करने की अनुमति नहीं देगी, क्योंकि यह राज्य में कानून व्यवस्था को खतरे में डाल सकता है। 
विज्ञापन


मोगा रैली के उद्देश्यों संबंधी पूछे जाने पर बादल ने  कहा कि ‘पानी बचाओ, पंजाब बचाओ’ रैली का बुनियादी मकसद पंजाब के लोगों को सतलुज- यमुना लिंक नहर के संदर्भ में पानी की रक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा ही पंजाब और पंजाबियों के साथ हर मुद्दे पर धोखा किया है चाहे वो राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक या धार्मिक ही क्यों न हो। सतलुज- यमुना लिंक नहर का मुद्दा कांग्रेस पार्टी के  पंजाब प्रति उदासीन रवैसे का नतीजा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाब के पास पानी की एक भी अतिरिक्त बूंद नहीं है और न ही किसी और को दिया जाएगा। सतलुज- यमुना लिंक नहर के निर्माण का सवाल पैदा ही नहीं होता है। 
विज्ञापन

मोगा रैली का मकसद ‘पानी बचाओ, पंजाब बचाओ’

CM Parkash singh badal on sarbat khalsa
नाभा विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रमों का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
छठे पंजाब वेतन आयोग के संदर्भ में सरकारी मुलाजिमों को अंतरिम राहत मुहैया करवाने की संभावनाओं संबंधी पूछे एक सवाल के  जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस बारे अंतिम फैसला छठे वेतन आयोग के साथ विचार चर्चा के बाद करेगी। फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के लोक सभा सदस्य शेर सिंह घुबाया के परिवार की तरफ से जलालाबाद में चलाए जा रहे इंजीनियरिंग कालेज पर विजिलेंस विभाग की तरफ से मारे गए छापे के संबंध में बादल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बादल ने कहा कि घुबाया उनके पारिवारिक सदस्य की तरह हैं और उनके साथ किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है।

इससे पहले टोहड़ा, भादसों, नाभा और छींटांवाला में संगत दर्शन के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार ने पिछले एक दशक के शासन के दौरान राज्य के सर्वांगीण विकास और गरीब लोगों की भलाई की अनेक नीतियों को क्रियान्वित किया है और राज्य व लोगों के  संपूर्ण विकास को यकीनी बनाया है। इसी वजह से उन्हें लगातार तीसरी बारी भारी बहुमत से सत्ता में आने से कोई भी रोक नहीं सकता है। इस मौके पर बादल ने नाभा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 140 गांवों और 34 वार्डों के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये का अनुदान देने का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed