सीएम ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी विधानसभा हलका से शिअद प्रत्याशी मुख्यमंत्री प्र्रकाश सिंह बादल ने सोमवार सुबह आठ बजे गांव के गुरुद्वारा साहिब, मंदिर और मस्जिद में माथा टेक चुनाव प्रचार मुहिम का आगाज किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव धौला, चन्नू, लालबाई, मान, गग्गड़ और सिंघेवाला आदि गांवों में प्रचार मुहिम के तहत जनसभाएं कीं।
उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा विकास, आपसी भाईचारा और अमन-शांति कायम रखना रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटों पर प्रत्याशियों का एलान भाजपा को ही करना है।
गुरुद्वारा साहिब, मंदिर और मस्जिद में माथा टेका
उन्होंने जलालाबाद में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमले की निंदा भी की। कांग्रेस को जन विरोधी पार्टी बताते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव घोषणापत्र में किए वादों से भाग जाती है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई वजूद नहीं है।
इस अवसर पर चेयरमैन जत्थेदार दियाल सिंह कोलियांवाली, तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेडा, अवतार सिंह वनवाला, गुरचरन सिंह ओएसडी, फतेह सिंह, परमजीत सिंह लाली बादल भी मौजूद थे।