फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar reached in Panipat on Haryana Day

हरियाणा दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश को दिया तोहफा, यहां पढ़ें 10 बड़ी घोषणाएं

Fri, 02 Nov 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Fri, 02 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar reached in Panipat on Haryana Day
सीएम मनोहर लाल

हरियाणा दिवस के मौके पर गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता और युवाओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए अलग-अलग 10 योजनाओं की घोषणाएं कीं। उन्होंने जनता को चार साल का हिसाब देते हुए कहा कि 170 में 161 घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है। उन्होंने पानीपत की तीन विधानसभा इसराना, शहरी व ग्रामीण के विकास के लिए लगभग 170 करोड़ की घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


 उन्होंने यहां 200 बेड के अस्पताल भवन का भी उद्घाटन किया। इस दौरान सक्षम योजना में कला संकाय के बच्चों को शामिल करने और बुजुर्गों की पेंशन दो हजार रुपये करने की भी घोषणा की। प्रदेश के पूर्व सरपंच व मेयर को भी पेंशन के दायरे में लाया गया है। मुख्यमंत्री पानीपत में धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस साल में 6500 और उनके चार साल की सरकार में 6900 घोषणाएं हुई हैं। 

विज्ञापन

CM Manohar reached in Panipat on Haryana Day
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

पांचवें वर्ष में वह कोई बड़ी घोषणा नहीं करेंगे। केवल वह घोषणाएं करेंगे, जिन्हें वह पूरा करेंगे। धन्यवाद रैली के दौरान उनके साथ कृषि मंत्री ओपी धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, जिला भाजपाध्यक्ष प्रमोद विज आदि रहे।              

हरियाणा दिवस पर घोषणाएं...
1. सक्षम योजना में अभी 52 हजार युवा पंजीकृत। अब कला स्नातक युवाओं के लिए शुरू किया गया। 30 हजार युवा उठा सकेंगे लाभ।             
2. प्रत्येक 3 करम, 4 करम की सड़कों को खड़ंजा बिछवाया जाएगा।             
3. खेतों में नालों (खाल) को पक्का करने के लिए 24 फुट लंबाई को 40 फुट किया जाएगा।             
4. वृद्धावस्था पेंशन 2000 रुपये का लाभ एक नवंबर से लागू। 
5. भूतपूर्व सरपंच एक हजार, मेयर को ढाई हजार रुपये, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर दो हजार पेंशन देने का ऐलान। यदि अन्य पेंशन ले रहे हैं, तो नहीं मिलेगी पेंशन।             
6. फायरमैन, सीवर मैन का 10 लाख का होगा बीमा, हाई रिस्क।             
7. हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारियों को अब रिंबर्समेंट के बजाय कैशलेस मिलेगा इलाज।             
8. ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरे में मकान की रजिस्ट्री, लोन नहीं होने की सूरत में सबकी होगी अब रजिस्ट्री।  
9. छात्र, छात्राओं को वाहन चालक के लर्निंग लाइसेंस को प्राचार्य बना सकेंगे। ड्राइविंग टेस्ट पास का प्रमाण।  
10.हर गांव के श्मशान घाट में शेड की व्यवस्था, चारदीवारी, पानी और रास्ते के निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये दिए गए। अगले छह माह में यह काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed