फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal will hold press conference in Delhi On completion of eight years of his govt

Haryana: दिल्ली में CM मनोहर लाल गिनाएंगे उपलब्धियां, पेश करेंगे आठ साल का लेखा-जोखा, रोडमैप भी बताएंगे

Wed, 26 Oct 2022 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि 2020-2021 में कोरोना की दो बड़ी लहरों का सामना मजबूती से किया। पहले के मुकाबले सरकार ने डबल शिफ्ट में काम किया। परिवार पहचान पत्र ने सिस्टम में और पारदर्शिता लाई है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना के तहत किसान के हित में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Manohar Lal will hold press conference in Delhi On completion of eight years of his govt
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हरियाणा सरकार के आठ साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरा लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही भविष्य का रोडमैप भी जनता के सामने रखेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री नई दिल्ली में प्रेसवार्ता करने जा रहे हैं। इस दौरान वे अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही अगले दो साल का विजन भी बताएंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए सरकार अपने कार्यकाल के उल्लेखनीय कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएगी। आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों के बाद पूरे प्रदेश में विकास रैलियां होंगी। शहरी क्षेत्रों में पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता प्रभावी नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री इसी महीने के अंतिम दिनों में शहरों में रैलियां करेंगे। 
विज्ञापन


अगले दो साल में सरकार का मुख्य ध्यान युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने पर रहने वाला है। इसी तरह से 100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने का काम जोरशोर से चल रहा है। गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी को धरातल पर उतारने का काम भी सरकार 2024 से पहले करना चाहती है। पदमा प्रोजेक्ट के तहत हर ब्लॉक में उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य भी अगले चुनाव से पहले निर्धारित किया है। प्रदेश सरकार कोरोना के समय किए गए कार्यों को अपनी बड़ी उपलब्धि मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि 2020-2021 में कोरोना की दो बड़ी लहरों का सामना मजबूती से किया। पहले के मुकाबले सरकार ने डबल शिफ्ट में काम किया। परिवार पहचान पत्र ने सिस्टम में और पारदर्शिता लाई है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना के तहत किसान के हित में काम कर रहे हैं। 


11 फसलों की खरीद सरकार एमएसपी कर रही है, कोई प्रदेश ऐसा नहीं करता। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना शुरू की, जिससे गरीब परिवार आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे हैं। ई-गवर्नेंस से सुशासन की ओर सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी है। विजिलेंस बड़े अफसरों को रंगे हाथ पकड़ने से भी गुरेज नहीं कर रही। प्रदेश में विकास पथ पर सरकार लगातार आगे बढ़ने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed