फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal's padyarta in Karnal

करनाल की सड़कों पर उतरे सीएम मनोहर लाल, डेढ़ किलोमीटर तक की पदयात्रा

Tue, 16 Oct 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Updated Tue, 16 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal's padyarta  in Karnal
करनाल में सीएम मनोहर लाल की पदयात्रा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल की सड़कों पर उतरे। सुबह साढ़े 9 बजे शहीद मदनलाल ढींगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प से शुरू हुई करीब डेढ़ किलोमीटर की यह पदयात्रा चार चमन तक पहुंची। स्वच्छता एवं सद्भावना जनसंदेश यात्रा भगवान परशुराम चौक, कुंजपुरा रोड से होकर श्रीसनातन धर्म महाबीर दल के समक्ष समाप्त हुई। 

विज्ञापन


यहां एक कार्यक्रम में शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सीएम ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पद यात्रा के दौरान जगह-जगह पर शहर की संस्थाओं और मार्केट एसोसिएशन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भलाई के कामों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है। केवल नीयत और नीति का फर्क है। 
विज्ञापन


पिछली सरकार के पास भी सभी संसाधन उपलब्ध थे, लेकिन उन्होंने लोगों के उत्थान के लिए ठोस योजनाएं नहीं चलाई। वर्तमान सरकार की कार्यशैली से कुछ लोगों को तकलीफ भी होती है, क्योंकि अब प्रदेश में दो नंबर के काम नहीं होते। मुख्यमंत्री ने श्रीसनातन धर्म मंदिर और महाबीर दल में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि यह पद यात्राएं प्रदेश के सभी हलकों में विधायकों के नेतृत्व में की जा रही हैं। यह सिलसिला जारी रहेगा। भविष्य में शहर के सेक्टरों में जाकर जन संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 तक सबका मकान होगा 
शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार वर्षों के दौरान सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ काम किया है। अब सरकार के पांचवें वर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता एवं सद्भावना पद यात्राओं के माध्यम से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सन 2022 तक सभी के लिए छत अथवा मकान मुहैया करवाए जाएंगे। हरियाणा में ऐसे साढ़े तीन लाख परिवार चिह्नित किए गए हैं। प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। प्रदेश में कई जगहों पर अफोर्डेबल हाउस बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त हाउसिंग बोर्ड हरियाणा द्वारा सात हजार और निकाय विभाग की ओर से 15 हजार मकान बनाए जाएंगे।

आयुष्मान से साढ़े 14 लाख परिवारों को लाभ

CM Manohar Lal's padyarta  in Karnal
करनाल में सीएम मनोहर लाल

उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के इलाज के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना देशभर में लागू की गई है। इसकी शुरुआत हरियाणा से ही की गई है। इससे साढ़े 14 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। अब ऐेसे परिवारों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है, जो वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना और बीपीएल की सूची में शामिल नहीं हैं, लेकिन वह गरीब और जरूरतमंद की श्रेणी में शामिल हैं। 

यह रहे मौजूद 
इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, हरियाणा शुगर फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कथूरिया, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, केशकला एवं बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, जिला महासचिव योगेंद्र राणा, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अशोक भंडारी, पूर्व पार्षद वीर विक्रम सिंह, अशोक जैन, मुकेश अरोड़ा, राज सिंह, राजेश वोहरा, कृष्ण तनेजा, कुलदीप गुप्ता, काछवा के पूर्व सरपंच बिट्टू व डीसी डॉ. आदित्य दहिया व एसपी एसएस भौरिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed