फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal Reached In Karyakarta Abhinandan Samaroh In Kaithal

सीएम मनोहर लाल की दो टूक- इस समय पार्टी में आने वाले नेता टिकट न समझें पक्का

Sat, 06 Jul 2019 01:13 AM IST
ajay kumar नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal Reached In Karyakarta Abhinandan Samaroh In Kaithal
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई अनाज मंडी में शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में उन नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया, जो इस समय पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कहा कि उन्हें टिकट व पद आदि मिलने में समय लग सकता है। वे भाजपा में तो शामिल हो जाते हैं, लेकिन उन्हें भाजपाई बनने में साल दो साल लग जाते हैं। 

विज्ञापन


उन्हें पार्टी में शामिल होने के बाद पता चलता है कि भाजपा क्या है? यहां एक संघर्ष तो सत्ता प्राप्ति के लिए होता है, दूसरा सत्ता प्राप्ति के बाद सेवा का मार्ग चुनकर जनता की सेवा करने का होता है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने टिकट को लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीधे तौर पर तो कोई एलान नहीं किया, लेकिन यह बात कहकर उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं को एक तरह से राहत देने का काम किया कि जो नेता अब पार्टी में आ रहे हैं, उन्हें भाजपाई होने में समय लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मुख्यमंत्री ने चौधरी बीरेंद्र सिंह का उद्हारण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई साल पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा में आए थे। शुरू-शुरू में उनके भाषण में भारत माता की जय का नारा नहीं सुनता था।

अब पिछले दिनों मैंने जब उनका भाषण सुना तो उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगवाए। इसके बाद मैंने जब उनसे पूछा कि आप तो पहले यह नारा नहीं लगाते थे तो उनका जवाब था कि वे तो भाजपा में आ गए थे लेकिन भाजपा उनके अंदर अब आई है। 

यही स्थिति दूसरे नेताओं की है। जो भाजपा में तो आ जाते हैं लेकिन उनके अंदर भाजपा के जाने में साल दो साल लग जाते हैं। इस समय दूसरी पार्टी के नेताओं का उन पर काफी दबाव है कि वे उन्हें भाजपा में ज्वाइन करवा लें। सीएम ने यहां तक कहा कि वे इसके लिए कोई हल्का शब्द प्रयोग नहीं करेंगे, बस इतना ही कहेंगे कि बहुत भारी दबाव है। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि उन्हें भाजपाई बनने में समय लगेगा। 

सीएम ने यह बात कहकर एक तरह से इशारा किया कि है कि बेशक दूसरी पार्टी के नेता भाजपा में आ रहे हैं लेकिन उनका टिकट पक्का नहीं है। सीएम ने कहा कि पुराने लोगों का फर्ज है कि वे नए लोगों को पार्टी की परंपरा से अवगत करवाएं। फिर कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रो दिनेश कौशिक को बताया अपवाद
जिस मंच से सीएम यह एलान कर रहे थे कि भाजपा में आने वाले नेताओं को भाजपाई बनने में साल दो साल लग जाते हैं, उसी मंच पर चंद मिनट पहले ही निर्दलीय विधायक प्रो दिनेश कौशिक ने भाजपा का दामन थामा था। 

सीएम ने अपनी बात के बीच में प्रो दिनेश कौशिक को उन नेताओं में अपवाद बताया। सीएम ने कहा कि प्रो दिनेश कौशिक ने चार साल पहले ही भाजपा को समर्थन दे दिया था। वे पार्टी की बैठकों में भी आते रहे हैं। इसीलिए उनके अंदर तो भाजपा पहले से ही है। इसीलिए उन्हें कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed