{"_id":"5b4513d44f1c1bb9248b5ce1","slug":"cm-manohar-lal-khattar-said-i-am-the-real-ally-of-jats-not-hooda-or-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर ने कहा, मैं हूं जाटों का असली हितैषी, हुड्डा या चौटाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर ने कहा, मैं हूं जाटों का असली हितैषी, हुड्डा या चौटाला नहीं
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश की जनता को संदेश दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और ओम प्रकाश चौटाला आपस में उलझे रहते हैं। ऐसे में हरियाणा में जाटों की असली हितैषी हमारी सरकार है और जनता भी यह समझ चुकी है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक द्वारा फिर से जाट आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी पर सीएम ने कहा कि अब ये लोग समाज को गुमराह नहीं कर सकते।
यहां अपने आवास पर बातचीत में उन्होंने सभी मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल यह संभव नहीं। 2024 में एक देश-एक चुनाव की योजना को सिरे चढ़ाया जा सकता है। हालांकि मेरा खुद का यह मानना है कि देशभर में चुनाव एक साथ होने चाहिए क्योंकि इससे खर्चा कम होता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के साथ लोकसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे यह संभव नहीं लगता।
सीएम ने कहा, अगर इस संदर्भ में कोई फैसला लिया जाता है तो वह केंद्र के स्तर पर होगा। लोकसभा के साथ 12 राज्यों के विधानसभा चुनावों की संभावनाओं से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा होता भी है तो हरियाणा इसके लिए तैयार है। हमारी सभी तैयारियां हैं। अगर चुनाव समय से पहले भी होते हैं तो हमें किसी तरह की दिक्कत नहीं। प्रदेश में भाजपा मजबूत है और हम लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटेंगे।
विज्ञापन
पार्टी में कोई नाराजगी नहीं
कार्यकर्ताओं की नाराजगी के संबंध में सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई नाराज नहीं है। अब तक सरकार 2500 कार्यकर्ताओं को एडजस्ट कर चुकी है। हां जो लोग यह सोचकर पार्टी में आते हैं कि कुछ लाभ पहले की पार्टियों में रह कर ले लिया, कुछ अब हासिल कर लेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं की इच्छा पूर्ति संभव नहीं है। हमारा कार्यकर्ता मौन है और उसी की बदौलत हम दूसरा चुनाव भी जीतेंगे।
किसान को दी गई राहत हर वर्ग तक पहुंचती है
केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी के निर्णय की सराहना करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि किसान को दी गई राहत मजदूर, व्यापारी और दुकानदार सभी तक पहुंचती है। एमएसपी बढ़ाए जाने से हर वर्ग को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जनधन योजना, नोटबंदी और जीएसटी से देशभर को फायदा हुआ है।