फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm manohar lal khattar addressed rally at sonipat

विधायक बनाना तुम्हारा तो ताकत देना मेरा काम : मनोहर लाल

Sun, 20 Oct 2019 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
cm manohar lal khattar addressed rally at sonipat
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

शहर में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी कविता जैन के रोड शो में सीएम मनोहर लाल के साथ ही फिल्मी सितारे पहुंचे। सीएम मनोहर लाल ने लोगों से कहा कि विधायक बनाना तुम्हारा तो उसके बाद ताकत देना मेरा काम है। इस मौके पर अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता असरानी ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की। 

विज्ञापन


गोहाना रोड बाइपास से रोड शो शुरू किया गया। यह रोड शो गोहाना रोड, ककरोई रोड, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, रोहतक रोड़ फ्लाईओवर, ओल्ड डीसी रोड, दीपक मंदिर, कच्चे क्वार्टर मार्केट में सुभाष चौक पर खत्म हुआ। रोड शो में ओल्ड रोहतक रोड पर फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी और असरानी व कच्चे क्वार्टर में सीएम मनोहर लाल शामिल हुए। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सोनीपत की राजनीति को कुछ लोगों ने अपनी जायदाद मान लिया था, लेकिन कविता जैन ने दस साल पहले सोनीपत में कमल खिलाया तो लोकसभा चुनाव में भी कमल खिलने से उन लोगों का भ्रम दूर हो गया। सीएम ने कहा कि सोनीपत में पिछले पांच साल में काफी काम हुए हैं और जितने भी बचे हुए काम हैं, उनको पूरा कराना प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी कविता जैन ने कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा करती रही है और इस कारण ही जनता का साथ हमेशा मिलता रहा है। इस दौरान सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, देवेंद्र कौशिक, साधना तनेजा, देवेंद्र दहिया, लक्ष्मीनारायण तनेजा, इंदु वलेचा, ललित महेंद्रू, राजेंद्र चांदना, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

महिमा चौधरी बोलीं- कविता जैन नै जिताके तोड़ पाड़ दियो
फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी और असरानी जब भाजपा प्रत्याशी कविता जैन के रोड शो में शामिल हुए तो उन्होंने कई फिल्मी डायलॉग बोलकर वोट मांगे। फिल्म अभिनेता एवं हास्य कलाकार असरानी ने कहा कि आधे इधर न जाओ, आधे उधर न जाओ, सारे मतदाता कविता जैन के पीछे आओ डायलॉग बोलकर वोट मांगे। 


वहीं महिमा चौधरी ने ठेठ हरियाणवीं बोलते हुए कहा कि कविता जैन नै जिताके तोड़ पाड़ दियो। इसके अलावा महिमा चौधरी ने औरत को पैर की जूती ना समझो साहब, जिस दिन पड़ेगी, बेभाव की पड़ेगी डायलॉग सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed