फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar lal big statement over Lathicharge on Farmers at Pipli

सीएम मनोहर लाल बोले- पुलिस ने नहीं किया लाठीचार्ज, सीआईए स्टाफ ने आत्मरक्षा में चलाए डंडे

Mon, 21 Sep 2020 09:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Sep 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar lal big statement over Lathicharge on Farmers at Pipli
पुस्तक का लोकार्पण करते सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि पिपली में पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। सादी वर्दी में तैनात सीआईए स्टाफ ने आत्मरक्षा में डंडे चलाए। किसानों ने बैरिकेड तोड़कर उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री यहां ई-बुक के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका सीधा स्पष्ट जवाब नहीं होता। लाठीचार्ज का कोई आदेश पिपली में नहीं था।

विज्ञापन


लाठीचार्ज क्या होता है चर्चा ये होनी चाहिए। आत्मरक्षा का अधिकार सभी को है, अगर कोई पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाना शुरू करेगा तो वो खुद का बचाव करेगा। लाठीचार्ज की जांच पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हो गई न जांच, वह आपके सामने ही जांच कर रहे हैं। आत्मरक्षा में सीआईए स्टाफ ने डंडा चलाया, ये सामने आया है। चीजों को काबू करने के लिए कुछ चीजें मौके पर ही होती हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला के चौधरी देवीलाल के परिवार पर लाठी पड़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि इससे भी कोई बड़ी बात कह देगा तो उसमें हर्ज क्या है। तथ्य तो तथ्य होते हैं कहने का क्या है। पिपली में कुछ लोगों पर चली लाठी को लाठीचार्ज नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वह आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था। सीएम ने कहा कि पिपली के वीडियो में एक व्यक्ति सादी वर्दी में टोप पहने दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ से ट्रैक्टर बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ा जा रहा है। ऐसे में कानून का पालन नहीं करने वालों पर आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के पास अब दो रास्ते

मनोहर लाल ने कहा कि किसान के पास अब दो रास्ते हैं। मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा, अगर बाहर जाएगा तो उससे ज्यादा या कम पर भी बिकेगा, किसान खुद समझदार हैं। विपक्षी आलोचना के लिए नए कानूनों की आलोचना कर रहे हैं। विवाद में न्याय के लिए प्रदेश में कृषि न्यायालय बनाए जाएंगे।

26 सितंबर को दिल्ली जाने का विचार
मनोहर लाल ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री से एक महीने से बात नहीं हुई, उनका भी स्वास्थ्य ठीक नहीं था। 26 सितंबर को दिल्ली जाकर अधिकारियों से मिलने की सोच रहा हूं। फिलहाल डॉक्टरों ने मुझे 25 सितंबर तारीख तक निगरानी में रखा हुआ है।

धान के सीधे भुगतान पर सर्वसम्मति से निर्णय
धान की सीधे भुगतान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आढ़तियों के साथ बातचीत में अंतिम निर्णय लेंगे। सर्वसम्मति से ही सीधे भुगतान के बारे में सोचा जाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे।

'आपदा में सेवा का अलग ही महत्व'
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के समय में जब पूरी मानवता संकट में थी तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर सेवा का काम संभाला, लोगों की मदद की। आपदा के समय की गई सेवा का अलग ही महत्व होता है। मुख्यमंत्री सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में सेवा ही संगठन ई-बुक के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस ई-बुक में कोरोना लॉकडाउन में किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के जनसेवा के कामों और कार्यकर्ताओं के अनुभवों का संकलन है। इस ई-बुक को पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट www.hr.bjp.org पर जाकर डाउनलोड भी किया जा सकता है और सुझाव भी दे सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रणदीप घणघस, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, प्रवीण अत्रे, रमणीक सिंह मान, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अरुण सैनी, अरविंद सैनी, श्याम यादव, पंचकूला के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा और भाजपा नेता संजय आहूजा उपस्थित रहे।

शीघ्र जिलों और मंडल स्तर पर बनी ई-बुक का होगा विमोचन 
डिजिटल पुस्तक को तैयार करने वाली टीम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि अब जिला व मंडल स्तर पर तैयार की गई ई-बुक का भी जल्दी विमोचन होगा। जिलों के अलग-अलग मंडलों में किए गए सेवा के कामों और सहभागी कार्यकर्ताओं के अनुभवों का संकलन इसमें किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed