{"_id":"5c7821ecbdec2208d27b29d0","slug":"cm-manohar-lal-addressed-a-worker-meeting-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा से छेड़छाड़ सहन नहीं: सीएम मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा से छेड़छाड़ सहन नहीं: सीएम मनोहर लाल
Fri, 01 Mar 2019 01:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहरलाल
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के साथ कोई छेड़छाड़ करे, यह किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वायुसेना ने 26 फरवरी को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए करीब तीन सौ आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया और अब भारत सरकार की कूटनीति का परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने के कारण पाकिस्तान बातचीत को तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया उनमें देश के दुश्मनों के खिलाफ कितनी आग है। यही वजह है कि आज विश्व आतंक विरोधी कार्रवाई में भारत के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को शहर की अनाज मंडी में प्रधानमंत्री के महासंवाद के तहत आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने करीब 103 करोड़ रुपये की लागत की आठ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हर बूथ तक पहुंचकर लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, कोसली के विधायक विक्रम यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, अरविंद यादव, भाजपा मीडिया सेल के प्रभारी यशवंत सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।