फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Mann's increased responsibility after the changed situation in Delhi

Chandigarh News: दिल्ली में बदले हालात के बाद सीएम मान की बढ़ी जिम्मेदारी

Sat, 21 Sep 2024 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
CM Mann's increased responsibility after the changed situation in Delhi
-पंजाब के उपचुनाव की तैयारी व हरियाणा विधानसभा के प्रचार को गति देने पर जोर
विज्ञापन

-लोकसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव, पंजाब में सिर्फ तीन सीटें जीत पाई थी आप
---
राजिंद्र शर्मा
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे के बाद बदले हालात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जिम्मेदारी बढ़ गई है। 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा का चुनाव है और उसके बाद ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होना है। ऐसे में हरियाणा चुनाव में प्रचार को गति देने के साथ ही उपचुनाव की तैयारी पर भी सीएम मान का जोर रहेगा।
अगले दोनों चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का पार्टी पर दबाव है, क्योंकि पंजाब में सरकार होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में आप मात्र 3 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। वहीं, हरियाणा में पार्टी ने गठबंधन में सिर्फ कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थी। बीते शुक्रवार को आप प्रमुख केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार की शुरुआत कर दी है। उन्होंने जगाधरी विधानसभा में होने वाले रोड शो में हिस्सा लिया। केजरीवाल 11 जिलों में प्रचार करेंगे और इस दौरान वह 13 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके इस्तीफे के बाद अब सीएम मान भी हरियाणा चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। उन्होंने शनिवार को रेवाड़ी में रोड़ शो में हिस्सा लिया। मान अपने कुछ दिनों में पांच जिलों में बड़ी रैलियां व रोड शो करने जा रहे हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब में आप की सरकार है, इसलिए अधिकतर सीटों पर सीएम मान खुद कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के बाद ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला सीट पर उपचुनाव होना हैं। लोकसभा चुनाव में यहां से विधायकों के जीत दर्ज करने के बाद ही ये सीटें खाली हुईं थीं। गिद्दड़बाहा सबसे हॉट सीट बनी हुई है, जहां पर कांग्रेस व शिअद ने गतिविधियां भी तेज कर दी हैं। ऐसे में आप भी इन सीटों पर अपनी गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि सीएम मान व्यस्तता के चलते हरियाणा चुनाव के बाद यहां मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव में पांच मंत्रियों को उतारा था चुनाव मैदान में
लोकसभा चुनाव में आप ने अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उसमें चार को हार का सामना करना पड़ा था। आप तीन सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी, जिसमें संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग और होशियारपुर सीट से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसी तरह प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस सात, शिअद एक और दो आजाद उम्मीदवार भी चुनाव में दर्ज करने में सफल रहे थे। यही कारण कि इस बार लोकसभा चुनाव से बेहतर नतीजे लाने का भी पूरा दारोमदार सीएम मान पर है। हालांकि जालंधर वेस्ट सीट जीतकर आप के हौसले बुलंद हैं, लेकिन चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

---
कोट
सीएम मान जल्द हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार शुरू कर देंगे। पार्टी हाईकमान की ओर से जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा। पंजाब के विधायकों ने पहले ही प्रचार शुरू कर दिया है। बैठकें की जा रही हैं और डोर टू डोर प्रचार भी किया जा रहा है।
-नील गर्ग, वरिष्ठ प्रवक्ता, आप पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed