फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Mann hits back after 12-hour CBI raid; says nothing was found.

Chandigarh News: 12 घंटे की सीबीआई रेड पर सीएम मान का पलटवार, बोले- कुछ नहीं मिला

Thu, 08 Oct 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
CM Mann hits back after 12-hour CBI raid; says nothing was found.
चुनावी तैयारी का आरोप, कहा- भाजपा पंजाबियों से माफी मांगे; केंद्रीय एजेंसियों से डरने वाले नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कैंप ऑफिस समेत कई ठिकानों पर करीब 12 घंटे चली सीबीआई की कार्रवाई के बाद मान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई की टीमें पूरे पंजाब में तलाशी के बाद खाली हाथ लौटीं और उन्हें कुछ नहीं मिला। हालांकि, सीबीआई के अनुसार कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत की गई और तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन व दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
संगरूर में पत्रकारों से बातचीत में मान ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर चुनी हुई सरकार और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और वह ऐसे दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा से पंजाबियों से माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन

मान ने कहा कि वह राजनीति में पैसा कमाने नहीं, पंजाब की सेवा करने आए हैं और पंजाबी किसी तरह की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। ‘एक्स’ पर पोस्ट में भी उन्होंने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई राजनीतिक बौखलाहट का नतीजा है और वह केंद्रीय एजेंसियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पहले एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप
मान ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई का समय महत्वपूर्ण है और इससे संकेत मिलता है कि भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा राजनीतिक चुनौती वाले राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय करती है। उन्होंने दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हरियाणा का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब इस तरह की डराने-धमकाने की राजनीति का शिकार नहीं होगा। मान ने कहा कि टीमें एक मकसद से आई थीं, लेकिन उनके अनुसार उन्हें कुछ नहीं मिला।

नशे के खिलाफ मुहिम जारी रखने का दावा
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव नशे के खिलाफ उनकी लड़ाई को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यह अभियान पंजाब के युवाओं के भविष्य और शहीदों व राज्य के लिए कुर्बानी देने वालों के सम्मान से जुड़ा है।


कांग्रेस और अकाली दल पर भी निशाना
मान ने विपक्षी कांग्रेस पर अंदरूनी खींचतान में उलझे होने का आरोप लगाया। शिरोमणि अकाली दल को लेकर उन्होंने कहा कि अपने पिछले कामों के कारण पार्टी हाशिये पर चली गई है। उन्होंने दावा किया कि लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि सरकार ने आम आदमी की भलाई के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed