{"_id":"669bd8bb92652eeebc078603","slug":"cm-mann-betrayed-punjabis-bajwa-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-472833-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख के प्रति नरम रुख अपनाकर सीएम मान ने पंजाबियों को दिया धोखा : बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख के प्रति नरम रुख अपनाकर सीएम मान ने पंजाबियों को दिया धोखा : बाजवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भवंत मान पर आरोप लगाया कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बेअदबी के मामले में नरम रुख अपनाकर पंजाबियों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मालवा क्षेत्र और हरियाणा के कुछ हिस्सों में डेरा सच्चा सौदा के काफी अनुयायी हैं। इस बीच हरियाणा में सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव और पंजाब में उपचुनाव भी होने वाले हैं। मान ने डेरा प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई में ढीला रवैया अपनाकर उनके अनुयायियों को लुभाने का काम किया है।
बाजवा ने आरोप लगाया कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता डेरा प्रमुख का करीबी सहयोगी भी है, जिसे एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री मान छोटे-छोटे राजनीतिक उद्देश्यों को आगे रखते हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने न केवल दुनिया भर में सिख समुदाय के साथ विश्वासघात किया है, बल्कि न्याय प्रणाली को भी कमजोर किया है।