{"_id":"577d58034f1c1b646d7f9c05","slug":"cm-khattar-visit-in-panipat-meeting-with-officers-in-may-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सीएम खट्टर ने अधिकारियों की ली मीटिंग, सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सीएम खट्टर ने अधिकारियों की ली मीटिंग, सुनाई खरी-खरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ सीएम खट्टर की बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को पानीपत में बैठक के दौरान अफसरों को दो टूक कहा कि साफ सफाई जैसे कार्यों के संसाधन जुटाने के लिए सरकार बजट नहीं देगी। कूड़ा उठाने के लिए शहरवासियों के साथ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी चार्ज लें। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को विकास का गणित भी समझाया। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि अधिकारियों की किसी भी कार्य को लेकर अनदेखी सहन करने लायक नहीं है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि नगर निगम का पहला काम साफ-सफाई करना है। वे स्वच्छता को प्रमुखता दें। स्पष्ट किया कि वे प्रॉपर्टी टैक्स और दूसरे टैक्सों की वसूली करें। टैक्स पूरा लेकर आएंगे तो सैलरी मिलेगी। सीएम ने कहा कि निगम सालाना आय को बढ़ाएं। सफाई को लोगों की आदत में डाल दें। निगम अधिकारी रेट तय करने के लिए शहर में जोन बनाएं और उसी हिसाब से चार्ज वसूलें।
विज्ञापन