फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm khattar opening Strong daughter campaign from panchkula

सीएम ने पंचकूला से शुरू की सशक्त बेटी-सशक्त भारत यात्रा

Fri, 08 Jan 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 08 Jan 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
cm khattar opening Strong daughter campaign from panchkula

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रदेश सरकार के प्रयास और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के कारण लिंगानुपात सुधरा है। सरकार द्वारा इस अभियान को चलाए जाने के कारण प्रति एक हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या 889 हो गई है।

विज्ञापन


सरकार इसे बढ़ाकर 900 से ऊपर ले जाने का प्रयास कर रही है। यह बात उन्होंने वीरवार को पंचकूला में कही। वह पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित चमन लाल डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा चैप्टर के सहयोग से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘सशक्त बेटी-सशक्त भारत’ यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 के सेक्स रेशियो के मुताबिक हरियाणा में लिंगनुपात की स्थिति एक हजार लड़कों पर 846 लड़कियां थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 100 जिलों में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को आना होगा। महिला व बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि बेटियों के प्रति समाज के लोगों को सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने हरियाणा सरकार द्वारा लड़कियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही सुकन्या स्मृद्घि योजना व आपकी बेटी-हमारी बेटी जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के पूर्व कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

इस अवसर पर चमनलाल डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर एक लघु नाटिका भी पेश गई। जिसकी मुख्यमंत्री सहित भी दर्शकों ने सराहना की।

इंडियन मीडिया सेंटर के प्रयासों की सीएम ने सराहना की

इंडियन मीडिया सेंटर के प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सशक्त बेटी-सशक्त भारत यात्रा हरियाणा के 19 जिलों के 23 स्थानों से होकर गुजरेगी और लोगों को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ व कन्या भ्रूण हत्या जैसी जघन्य अपराधों के खिलाफ जागरूक करेगी। हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश व दिल्ली की 150 लड़कियों की यह यात्रा 14 जनवरी को राजघाट पर संपन्न होगी।
 
13 एंबेसडर छात्राएं व मुख्य शिक्षक सम्मानित  
सीएम ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों में सरकार द्वारा शैक्षणिक योग्यता जैसी शर्त लागू होने से अच्छे लोग राजनीति में आ सकेंगे। इसलिए यह संशोधन किया गया है। सीएम ने करनाल जिले के नीलोखेड़ी के एक गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की एक लडक़ी ने एक अच्छी कंपनी की नौकरी छोड़कर पंचायत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने यात्रा की 13 एंबेसडर छात्राओं व राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव पालड़ी, जिला महेंद्रगढ़ के मुख्य शिक्षक कैलाश चंद्र को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, डीएवी संस्था के राजेंद्र नाथ, डॉ केएस आर्य, सुभाष मड़िया, नगर-निगम आयुक्त जगदीप ढांडा, भाजपा प्रदेशाध्याक्ष महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, वीरेंद्र गर्ग, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशन, इंडियन मीडिया सेंटर के राकेश शर्मा व नरेंद्र सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed