फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Hooda Will claim Defamation On INLD

इनेलो पर मानहानि का दावा करेंगे हुड्डा

Sun, 17 Aug 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Aug 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
CM Hooda Will claim Defamation On INLD

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो के आरोपों पर मानहानि का दावा करने का निर्णय लिया है। दावे से पहले वे इनेलो नेताओं को कानूनी नोटिस भेजेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि इनेलो नेता उन पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों पर माफी मांगते हैं तो ठीक है, अन्यथा वे ऐसे नेताओं के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से मानहानि का दावा करेंगे। यहां पत्रकारों से बातचीत में हुडडा ने यह बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इनेलो द्वारा लगाए गए आय से अधिक संपत्ति के आरोप तथा इस संबंध में राज्यपाल को सौंपी गई चार्जशीट को सरासर झूठ बताया। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, वे नेता ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी छोड़ चुके नेताओं पर साधा निशाना

CM Hooda Will claim Defamation On INLD

राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेताओं द्वारा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के संबंध में हुड्डा ने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस की हवा के दौरान कांग्रेस के टिकट पर नहीं जीत सका, तो भाजपा में क्या करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाले कुछ नेता ऐसे भी है जो 1991 के बाद विधायक का चुनाव तक नहीं जीत पाये थे। दस साल बाद चुनाव के समय कोई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होता है तो उसका मतलब समझा जा सकता है। ऐसे नेताओं की राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है और धरातल तलाशने के लिए दूसरी पार्टियों में जा रहे है।

पानीपत की रैली में सरकार का रिपोर्ट कार्ड

CM Hooda Will claim Defamation On INLD

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस पार्टी मजबूत है। हुड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में हर किसी को अधिकार है और कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी में जा सकता है।

कांग्रेस की 24 अगस्त को पानीपत में होने वाली रैली के संबंध में हुड्डा ने कहा कि इस रैली में लाखों लोग के शामिल होने का अनुमान है।

वे इस रैली में अपने साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड और विजन रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा मामलों के कांग्रेस प्रभावी शकील अहमद भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed