फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhupinder Singh Hooda Warning to Haryana MLAs

सीएम हुड्डा की 'अपने' ही विधायकों को चेतावनी

Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
CM Bhupinder Singh Hooda Warning to Haryana MLAs

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोई भी विधायक अपना टिकट पक्का न समझे। इस बार सीटिंग-गेटिंग का फॉर्मूला नहीं चलेगा। कोई इस समय विधायक है इसका मतलब यह नहीं है कि उसे टिकट मिल ही जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को नगर निगम सभागार में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार तीसरी बार बनेगी।
विज्ञापन


मोदी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में जो महंगाई बढ़ी है, उससे जनता की आशा निराशा में बदल गई है। यही वजह है कि बिहार और उत्तराखंड के उप चुनावों में मोदी फैक्टर नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी मामले में गुजरात मॉडल हरियाणा से बेहतर नहीं है, इसलिए हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत का पूरा भरोसा है। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने की फाइल तैयार कर ली है, जिसकी घोषणा हरियाणा का चुनाव होते ही हो जाएगी।

नहीं चलेगा व्यक्ति विशेष का जादू

CM Bhupinder Singh Hooda Warning to Haryana MLAs

सीएम हुड्डा ने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि हरियाणा में व्यक्ति विशेष का जादू नहीं चलने वाला है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह एवं बीरेंद्र सिंह न तो उनके रास्ते का कांटा पहले थे और न ही अब हैं।

कांग्रेस छोड़कर वही लोग जा रहे हैं जिन्हें टिकट नहीं मिलने का अंदेशा है, जो हारे हुए हैं अथवा जिनकी राजनीतिक जमीन नहीं है। उन्होंने कहा कि चौटाला राज को सभी लोग अच्छी तरह से जानते होंगे कि इसमें लूट-खसोट किस कदर बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि विरोधियों के यह आरोप बेबुनियाद हैं कि हरियाणा सरकार पर नौकरशाही हावी रही है। हाईकोर्ट द्वारा डीएलएफ जमीन का आवंटन रद्द करने के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उन्होंने पास नहीं किया था।

इसे तो 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पास किया था। हुडा ने दावा किया कि उन्होंने किसी बिल्डर को जमीन नहीं दी।

राजनीतिक जमीन बचाने को भाग रहे मलाईमार

CM Bhupinder Singh Hooda Warning to Haryana MLAs

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, वे मलाईमार हैं। अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन बचाने के लिए वे लोग ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऐसे लोग ही जा रहे हैं, जो चुनाव हार चुके हैं। इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

जींद में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह का गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दावे का वे स्वागत करते हैं। इसके अलावा पार्टी जहां से उनको चुनाव मैदान में उतारेगी वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस में बड़े स्तर पर होते हैं फैसले

CM Bhupinder Singh Hooda Warning to Haryana MLAs

टिकट वितरण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। इसमें बड़े स्तर पर फैसले लिए जाते हैं, जल्द ही टिकटों की घोषणा भी हो जाएगी। प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव हुड्डा सरकार के नाम पर नहीं कांग्रेस सरकार के नाम पर लड़ा जाएगा। कांग्रेस एकजुटता के साथ मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी।

केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि बेशक तीन महीने किसी भी सरकार के लिए बहुत कम समय होता है, लेकिन पूत के पांव तो पालने में ही दिख जाते हैं।

केंद्र सरकार के फैसलों से यह साफ है कि सरकार ने महंगाई घटाने का कोई प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक व्यक्ति की छवि पेश कर सत्ता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed