{"_id":"d0a65f7b9c0eb8a8df4c4921acd312bf","slug":"cm-bhupinder-singh-hooda-says-about-hsgpc-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो सिख चाहेंगे, मैं वही करूंगा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो सिख चाहेंगे, मैं वही करूंगा : हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा के सिखों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही सरकार अलग कमेटी बारे फैसला लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिख जो चाहेंगे, वही करूंगा। रविवार को कैथल में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। उधर, बटाला में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अलग कमेटी के गठन का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह कांग्रेस द्वारा सिखों पर तीसरा सबसे बड़ा हमला है।
विज्ञापन
सिरसा के कालांवाली सब डिवीजन में धन्यवाद रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुड्डा ने स्पष्ट किया कि सरकार अपने फैसले पर अटल रहेगी। यह एक धार्मिक मामला है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मामले में प्रदेश सरकार सिर्फ सिखों के हितों को लेकर ही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक मामलों में कभी भी राजनीति नहीं की है।