{"_id":"6261ad01b0bd9929b14f0b08","slug":"cm-bhagwant-mann-suddenly-reached-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक जीरकपुर पहुंचे सीएम मान: गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में टेका माथा, बोले- अफवाहों से बचें, पंजाब का माहौल खराब न होने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक जीरकपुर पहुंचे सीएम मान: गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में टेका माथा, बोले- अफवाहों से बचें, पंजाब का माहौल खराब न होने दें
Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने इस मौके बेशक मीडिया से दूरी बनाकर रखी लेकिन उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर रूम में बैठकर प्रबंधकों से कहा कि शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने के लिए अफवाहें फैला रहे हैं इसलिए अफवाहों से बचें और अमन-शांति का माहौल खराब न होने दें।
विज्ञापन
माथा टेकते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 400वें प्रकाश दिवस पर गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में अचानक माथा टेकने पहुंचे। उनके आने की सूचना पुलिस को चंद मिनट पहले ही लगी जिससे पुलिस प्रशासन में उनकी सुरक्षा को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सीएम भगवंत मान का काफिला करीब 12 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
विज्ञापन
उन्होंने सुरक्षा के भारी बंदोबस्त में संगत के बीच गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी दलेर सिंह व मैनेजर रणजीत सिंह ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। कुछ देर मान वहां बैठे और सिमरन किया। करीब आधा घंटा मान गुरुद्वारा साहिब में रुकने के बाद वहां से चले गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
10 मिनट के लिए सीएम मान गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर रणजीत सिंह के कमरे में बैठे जहां उनका गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान सीएम सुरक्षा के अलावा डीसी अमित तलवार, एसएसपी विवेकशील सोनी, डेराबस्सी एसडीएम स्वाति टिवाणा, एसपी हेडर्क्वाटर, डीएसपी व डेराबस्सी सब डिवीजन थानों के एसएचओ मौजूद रहे। एसएसपी सोनी भी भगवंत मान के जाने से चंद मिनट पहले ही गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।
विज्ञापन
‘प्रदेश में नाजुक समय में एकता कायम रखें लोग’
सीएम भगवंत मान ने इस मौके बेशक मीडिया से दूरी बनाकर रखी लेकिन उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर रूम में बैठकर प्रबंधकों से कहा कि शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने के लिए अफवाहें फैला रहे हैं इसलिए अफवाहों से बचें और अमन-शांति का माहौल खराब न होने दें। इस नाजुक समय में एकता कायम रखने की सख्त जरूरत है इसलिए भाईचारे को कायम रखें। भगवंत मान जैसे ही गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर बाहर निकले। वहां मौजूद संगत उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावली हो गई। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिमों ने जब संगत को रोका तो मान ने ऐसा न करने को कहा। उन्होंने संगत को बुलाकर उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।