फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann said show cause notice issued to Minister Fauja Singh Sarari

Punjab: CM मान बोले- मंत्री फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस, पार्टी जांच कर नियम मुताबिक कार्रवाई करेगी

Wed, 28 Sep 2022 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 06:10 PM IST
सार

भगवंत मान ने युवाओं से अपील की है कि वह विदेश में मेहनत मजदूरी करने के बजाय पंजाब में बेहतर कार्य करें और सूबे को बदलने का प्रयास करें। राज्य सरकार उन्हें हर तरह का सहयोग करेगी।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann said show cause notice issued to Minister Fauja Singh Sarari
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को फिरोजपुर में कहा कि मंत्री फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी अपने नियमों के मुताबिक जांच कर कार्रवाई करेगी। सरारी सीएम के साथ ही बैठे थे। जब उनसे पूछा गया कि राज्यपाल सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप क्यों कर रहे हैं तो मान ने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रह कर कार्य कर रही है, कानून के मुताबिक फैसले ले रही है।

विज्ञापन


सेशन एक दिन का था, जिसे बढ़ाकर तीन अक्तूबर तक कर दिया है। अब विपक्ष खुद भाग रहा है। मान ने कहा कि फिरोजपुर में 15 करोड़ से आधुनिक वेरका मिल्क प्लांट स्थापित किया है। वह बुधवार शाम उद्घाटन करेंगे। प्लांट के 36 इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र देंगे। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि सीमांत गांव के किसानों को फेंसिंग के पार खेती करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। उनकी डिफेंस से बात चल रही है कि बीएसएफ फेंसिंग को और आगे ले जाए ताकि खेत इस तरफ आ जाएं। इससे किसानों को खेती करने में दिक्कत न आए, क्योंकि बीएसएफ अपने किसानों की तलाशी में काफी समय बर्बाद करती है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को पक्का किया जाएगा, कई शिक्षक अदालत में केस लड़ रहे हैं, उन्हें कानूनी तौर पर पक्का किया जाएगा। शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी को अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा पंजाब में रहकर सूबे को बदलने का प्रयास करें: मान
भगवंत मान ने युवाओं से अपील की है कि वह विदेश में मेहनत मजदूरी करने के बजाय पंजाब में बेहतर कार्य करें और सूबे को बदलने का प्रयास करें। राज्य सरकार उन्हें हर तरह का सहयोग करेगी। प्रत्येक नौजवानों को शहीदों से सीख लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री हुसैनीवाला बार्डर पर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 

उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में जो वोटर कार्ड है, ये भगत सिंह की बदौलत मिला है, अंग्रेज तो वोट नहीं डालने देते थे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहली बार शहीद भगत सिंह का राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया है और वह ऐसे सीएम हैं, जो पहली बार शहीद के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देने हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचे हैं।
 
मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्रांतिकारी सुखदेव व राजगुरु को याद क्यों नहीं किया जाता है, इस सवाल के जवाब में मान ने कहा कि कोई भी शहीद छोटा-बड़ा नहीं होता है। सभी का सम्मान किया जाता है। शहीद सुखदेव के लुधियाना स्थित घर को यादगार के रूप में तब्दील किया जा रहा है। आप सभी शहीदों का सम्मान करती है।

मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब से उद्योग खत्म हो चुका था, अब उद्योगपतियों को मालूम चल गया है कि पंजाब में उन्हें किसी चीज की दिक्कत नहीं आएगी। इसीलिए दोबारा बड़ी इंडस्ट्रियां यहां आ रही हैं। मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रख दिया है। भगत सिंह की सोच को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आप सरकार ने पिछले सात साल से बंद पड़े शहीद भगत सिंह के नाम का अवार्ड शुरू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed