{"_id":"628a41e7e22a01202c17847a","slug":"cm-bhagwant-mann-held-a-cycle-rally-against-drugs-in-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ मान की साइकिल रैली: कहा- सेहत व दिमाग फिट रहेगा तो पंजाब विकास की राह पर आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ मान की साइकिल रैली: कहा- सेहत व दिमाग फिट रहेगा तो पंजाब विकास की राह पर आएगा
Sun, 22 May 2022 07:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 May 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
साइकिल रैली में भाग लेते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को 1500 से अधिक साइकिल सवारों की अगुवाई करते हुए स्थानीय जीजीएस स्कूल के ग्राउंड से नशा के खिलाफ विशाल जागरुकता साइकिल रैली निकाली। रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मान ने कहा कि संगरूर क्रांतिकारियों की धरती है और आज एक बार फिर संगरूर के लोग एक नेक काम के लिए इकट्ठा हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरुकता पैदा करना और अनजाने में नशों का शिकार हो चुके नौजवानों को इस खतरे से दूर करना है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अधिक अवसर होने से समाज में नशे के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सामाजिक सांझ इतनी मजबूत है कि पंजाब की धरती पर कोई भी बीज उगा सकते हैं लेकिन यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर नहीं फूटेगा।
विज्ञापन
अगर हमारी सेहत व दिमाग फिट रहेगा तो सभी मिलकर राज्य को उच्च विकास के राह पर लाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ऐसे अन्य जागरूक पहलकदमी को बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा ताकि शारीरिक व मानसिक सेहत को उत्साहित किया जा सके। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए जागरुकता पैदा की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार समाज से नशे के खात्मे हेतु कई योजनाओं पर काम कर रही है और नशा पीड़ित मरीज के बेहतर इलाज के लिए पुनर्वास केंद्र व क्लीनिक खोले जाएंगे। पंजाब में गिर रहे भूजल स्तर पर चिंता जाहिर करते उन्होंने कहा कि राज्य के कीमती कुदरती स्त्रोत पानी और हवा दोनों ही प्रदूषित हो चुके हैं। उनकी सरकार किसानों को फसली विभिन्नता हेतु प्रेरित करने के लिए जागरुकता मुहिम शुरू करगी।
रैली शुरू होने से पहले पंजाबी लोक गायक हरजीत हरमन ने अपने गीत सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, संगरूर के विधायक नरिंदर कौर भराज, डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल, आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना, मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह, मुख्यमंत्री की बहन मनप्रीत कौर, अर्जुन अवार्डी पलविंदर सिंह चीमा, राजपाल सिंह, राष्ट्रमंडल खेलों के मेडल विजेता एसपी हरवंत कौर, पद्मश्री सुनीता रानी, डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।