फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Maan expressed grief over the death of Home Guard jawan in Sultanpur Lodhi

Punjab: होमगार्ड जवान की मौत पर सीएम मान ने जताया दुख, बहादुरी को किया सलाम, परिवार को एक करोड़ देने का एलान

Thu, 23 Nov 2023 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Nov 2023 05:55 PM IST
सार

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा में गुरुवार की सुबह पांच बजे निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर पथराव किया और किरपानों व तेजधार हथियारों से हमला भी किया। इस दौरान गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन
CM Bhagwant Maan expressed grief over the death of Home Guard jawan in Sultanpur Lodhi
होमगार्ड जवान और पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर लोधी की घटना दौरान जान गंवाने वाले होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत पर परिवार से गहरा दुख व हमदर्दी प्रकट की। सीएम ने कहा कि जवान ने अपना फर्ज निभाया। सरकार आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये परिवार को देगी। बाकी के एक करोड़ रुपये बीमा के तहत एचडीएफसी बैंक देगी। भविष्य में परिवार की हर तरह से मदद के लिए सरकार वचनबद्ध है। जसपाल सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम।

विज्ञापन


मृतक होमगार्ड जवान की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। वहीं सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचे घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट भी आई हैं।
विज्ञापन


दरअसल, कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा में गुरुवार की सुबह पांच बजे निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर पथराव किया और किरपानों व तेजधार हथियारों से हमला भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वहीं डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से तीन पुलिसकर्मियों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 21 नवंबर को गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर निहंगों के एक गुट ने हमला कर कब्जा कर लिया था। वहीं दो लोगों को बंधक बना लिया था। इसी मामले में पुलिस गुरुवार की सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी करने पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed