{"_id":"ac013939752cc0be3b6fc69bf70dc092","slug":"cm-badal-said-congress-trying-to-weak-sikh-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिखों को कमजोर करने की कांग्रेस की एक और कोशिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिखों को कमजोर करने की कांग्रेस की एक और कोशिश'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Aug 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर कब्जे के लिए बुधवार को हुई हिंसा पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दुख एवं गुस्से का इजहार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुरू से ही सिख पंथ को कमजोर करने की कोशिशें करती आ रही कांग्रेस ने अपनी हरियाणा सरकार के जरिये गुरुघरों पर जबरन कब्जे की कोशिश की है।
विज्ञापन
यूं तो कांग्रेस ने पहले भी सिखों के धार्मिक मामलों में दखलंदाजी की, एसजीपीसी को कमजोर करने की कोशिश की तथा इसके धार्मिक स्थलों पर आक्रमण किए। लेकिन बुधवार को फिर से गुरुद्वारों पर हमला करके इसने सिखों के प्रति अपनी सोच को स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि कांग्रेस सिख पंथ को हानि पहुंचाने की अपनी कोशिशों में पंजाब में तो कामयाब नहीं हो पाई, लेकिन हरियाणा में प्रयास कर रही है।
यह भी कहा कि सिख पंथ के धार्मिक स्थलों पर कब्जा करके इसे कमजोर करने की कांग्रेसी कोशिशों का एक लंबा इतिहास है। इसने न केवल एसजीपीसी को बांटने की कोशिश की, बल्कि अपने मनोनीत एजेंटों पर आधारित एक बोर्ड को भी इसके विकल्प के आधार पर स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि विश्वभर के सिख कांग्रेस की चालों व किरदार से वाकिफ हैं तथा इसकी कोशिशों नाकाम होकर रह जाएंगी। बादल ने इन हालात में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।