फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Badal Said, Congress Must Not Interfere in Sikh Community Issues

सिखों के मामलों में दखल न दे कांग्रेस : बादल

Sun, 06 Jul 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 06 Jul 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
CM Badal Said, Congress Must Not Interfere in Sikh Community Issues

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा में अलग एसजीपीसी का गठन करके कांग्रेस सीधे रूप से सिखों के धार्मिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस के इस कदम का सिख समाज की तरफ से धार्मिक और राजनीतिक मंच से कड़ा विरोध किया जाएगा। वे रविवार को फरीदकोट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज ने अनेकों शहादतें देकर ब्रिटिश सरकार से गुरुद्वारा एक्ट के तहत एसजीपीसी का गठन करवाया था।

आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और मास्टर तारा सिंह के बीच हुए समझौते में भी गुरुद्वारा एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया।

इस एक्ट में खुद एसजीपीसी भी तीन चौथाई बहुमत के बिना कोई संवैधानिक संशोधन नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी केंद्रीय हाईकमान की शह पर हरियाणा कांग्रेस के नेता बिना वजह सिखों के धार्मिक मामलों में दखल दे रहे हैं जबकि हरियाणा के सिखों ने कभी अलग कमेटी की मांग नहीं रखी है।
विज्ञापन


एसजीपीसी के पिछले चुनावों में शिअद ने हरियाणा की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस के समर्थन वाले हारे हुए उम्मीदवार ही अलग कमेटी का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed