फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh warns Pak against fomenting any trouble in Punjab

पंजाब इन्वेस्टर्स समिट: कैप्टन ने निवेशकों को दिया सुरक्षित माहौल का भरोसा, पाकिस्तान को चेताया

Fri, 06 Dec 2019 09:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh warns Pak against fomenting any trouble in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उद्यमियों और निवेशकों को पंजाब में स्थिर और सुरक्षित माहौल देने का वादा करते हुए ‘जी आयां नू’ कहा। साथ ही राज्य के शांतिपूर्ण हालात में विघ्न डालने वाले पड़ोसी मुल्क और गैंगस्टरों को चेतावनी दी कि सुधर जाओ या नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में सीएम के विचार-विमर्श सेशन के साथ प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2019 का आगाज हुआ, जिसमें देश-विदेश की कई नामी कंपनियों के प्रमुख अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम ने सूबे में निवेश को लेकर उद्यमियों की संभावित आशंकाएं दूर कीं। उन्होंने कहा कि पुलिस को अंदरूनी या बाहरी खतरे से सख्ती से निपटने की हिदायत दी गई है। आईएसआई की शह पर घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की गई हैं। पाकिस्तान की अपनी समस्याएं हैं, पर इन्हें मैं अपनी समस्या नहीं बनने दे सकता। 
विज्ञापन


दो साल में पंजाब पुलिस ने 28 आतंकी गिरोहों का पर्दाफाश किया, सौ आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनका मानना है कि इमरान खान शांति चाहते हैं, पर फौज रोड़े अटका देती है। पाक को यह समझना चाहिए कि अगर अपने लोगों का पेट भरना है, मुल्क को बचाना है तो फौज को सहयोग का रास्ता पकड़ना होगा। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों का सफाया उनकी प्राथमिकता है। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक यूनियन खत्म की, ताकि उद्योगों को सुरक्षित माहौल मिले 

ट्रक यूनियनों का खात्मा किया गया, ताकि उद्योगों को सुरक्षित माहौल दिया जा सके। महिलाओं की सुरक्षा को कदम उठाए गए हैं ताकि वे नाइट शिफ्ट में काम कर सकें। रात को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए कोई भी महिला पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सकती है, उसे घर पहुंचाया जाएगा। 2017 में लाई गई उद्योग नीति ने पहले की कमजोरियां दूर की हैं। 

कारोबार को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस, ऑनलाइन आवेदन व मंजूरियां, बिजली पर सब्सिडी, मुख्य कानूनों में संशोधन और जल नियमन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सीएम ने लोगों को खेती को इंडस्ट्री की तरफ लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री सेक्टर रोजगार मुहैया करा के नौजवानों को विदेश जाने से रोक सकता है। राज्य सरकार स्किल डेवलपमेंट को प्रोत्साहित कर रही है। 

कोई भी पार्टी सत्ता में आए, उद्योग के लिए एक ही नीति लागू रहनी चाहिए 
सीएम ने कहा कि यह जरूरी है कि विरोधियों के साथ राजनीतिक बदलाखोरी का रवैया न अपनाया जाए। यह भी यकीनी बनाया जाए कि कोई भी पार्टी सत्ता में आए तो उद्योग के लिए वही नीति लागू रहे। औद्योगिक विकास के लिए स्थिरता सबसे जरूरी है। वह उम्मीद करते हैं कि आने वाली सरकार इसी राह पर चलेगी। 

पराली से प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका स्थायी हल ढूंढना चाहिए। एमएसपी पर सौ रुपये प्रति क्विंटल मुआवजा दिया जाना चाहिए। वह लंबे समय से फसली विभिन्नता पर भी जोर दे रहे हैं। अगर वैकल्पिक फसलों को फायदेमंद बनाया जाए तो किसान गेहूं-धान के फसली चक्र से निकल कर इसे अपना लेंगे। साठ के दशक में भी उन्होंने इसी तरह धान का उत्पादन शुरू किया था। ऐसा करना जरूरी है क्योंकि गेहूं-धान के अतिरिक्त उत्पादन से राज्य पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। एफसीआई भी समय पर अनाज नहीं उठाता। 

केंद्र पर जीएसटी के 6000 करोड़ बकाया 
सीएम ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह पंजाब को भी जीएसटी का हिस्सा न मिलने पर आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। अगस्त 2019 से 6000 करोड़ बकाया हैं। जीएसटी से राजस्व के सारे साधन केंद्र के पास चले गए हैं जिससे राज्यों के लिए ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है। कैंसर और नशों को लेकर निवेशकों की चिंता पर सीएम ने कहा कि 32,000 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

नशे के कारोबार में पैसा होने के कारण यह समस्या मिटेगी नहीं, पर इसे काबू किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कैंसर के मामले दूसरे राज्यों से कम हैं। बीकानेर को जाती कैंसर ट्रेन के कारण पंजाब के केस व्यापक रूप में सामने आए। लेकिन अब सरकार इलाज मुहैया करवा रही है। सेशन का संचालन एनडीटीवी के को-चेयरपर्सन प्रणय रॉय ने किया। जिन्होंने कई बार सीएम से पंजाबी में भी बोलने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed