{"_id":"571147ea4f1c1b0a174a6e09","slug":"cm-advice-manohar-lal-probationary-ias-keep-distance-political-leaders-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंसूरी में ट्रेनी IAS अफसरों से मिले मुख्यमंत्री, दिए खास सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरी में ट्रेनी IAS अफसरों से मिले मुख्यमंत्री, दिए खास सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर, सीएम हरियाणा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं को किसी भी राजनीतिक दल से न जोड़ें। न ही किसी स्थान विशेष से लगाव रखें। अपनी जरूरतों को सीमित रखते हुए अपना कार्य बगैर किसी भय से करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 181 आईएएस प्रोबेसनर्स को संबोधित कर रहे थे। इनमें भूटान सिविल सेवा के 2015 बैच के तीन अधिकारी भी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को सुशासन पर कुछ टिप्स दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘सियासी लोगों के साथ काम करते करते हुए कठिनाइयां आएंगी, उन्हें झेलना भी पड़ेगा। कभी-कभी गलती हो जाए तो भी खुद को नेताओं के साथ न जोड़ें। खास राजनीतिज्ञ या कोई भी पार्टी सत्ता में स्थायी नहीं होती है। आप 35 वर्ष के लिए स्थायी तौर पर रहने के लिए चुने गए हैं। नई सत्ता जब भी बनेगी उनकी सुनेंगे, काम उनके हिसाब से करेंगे, लेकिन अटैच नहीं होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी छोटी बात पर शासक के साथ लड़ाई में नहीं पड़ना चाहिए। अगर विवाद में पड़ गए तो दोनों पक्षों का नुकसान होता है और कभी कभी जनता को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसका मतलब यह नहीं कि नेता ने गलत कहा तो गलत करेंगे। रास्ता कैसे निकालेंगे विचार करेंगे, अगर जरूरत पड़े तो उन्हें समझाने से भी गुरेज नहीं करना चाहिए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं अलग तरीके का राजनीतिज्ञ हूं, मैं दूसरों की तरह काम नहीं करता। राजनीतिज्ञों के बारे में कई तरह की धाराणाएं बनी हुई है, जिसे बदलना एक बड़ी चुनौती है। मैं नियमित रूप से योग करता हूं। भ्रष्टाचार को कैंसर बताते हुए मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों से आग्रह किया कि खुद को भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं करेंगे।