फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cloudy for two days, it rained in some areas in the evening

Chandigarh News: दो दिन से छाए बादल, शाम को कुछ इलाकों में हुई बारिश

Mon, 14 Aug 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cloudy for two days, it rained in some areas in the evening
चंडीगढ़। पहाड़ों पर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर शहर के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से शहर में बादल छाए हुए हैं। शाम पांच बजे के करीब शहर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि सोमवार को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मंगलवार को भी शहर में हल्के बादल छा सकते हैं और शाम के समय बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से रविवार शाम 5:30 बजे तक कुल 977.3 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 73 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed