{"_id":"68ae139cc20f42b6f404cdb9","slug":"clouds-kept-raining-intermittently-throughout-the-day-orange-alert-again-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-801344-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूरे दिन रुक-रुक कर बरसते रहे बादल, आज फिर ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूरे दिन रुक-रुक कर बरसते रहे बादल, आज फिर ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को मौसम पूरी तरह से बदला-बदला सा रहा। सुबह से देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। इस वजह से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर का पारा भी सामान्य से काफी नीचे चला गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। मंगलवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिछले 36 घंटों में 11 एमएम बारिश हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 759.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 12.4 फीसदी ज्यादा है। लगातार हो रही बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया लेकिन गड्ढों से भरी सड़कों ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है।
आज भी रहेगा बादलों का डेरा
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले दो दिन तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। इस दौरान शहरवासियों को बारिश से मिली ठंडक का आनंद तो मिलेगा लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
27 अगस्त - 33 - 25
28 अगस्त - 33 - 24
29 अगस्त - 32 - 24
30 अगस्त - 32 - 24
31 अगस्त - 30 - 23