फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clean Cities survey: ludhiana ranked 34

स्वच्छ भारत अभियान में लुधियाना की लंबी छलांग

Tue, 16 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clean Cities survey: ludhiana ranked 34

देश के पहले बीस स्मार्ट सिटी की सूची में शुमार लुधियाना ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी लंबी छलांग लगाई है।

विज्ञापन


पिछले साल हुई रैंकिंग में लुधियाना को देश में 381वां स्थान मिला था, लेकिन सोमवार को जारी लिस्ट में लुधियाना उछलकर 34वें स्थान पर आ गया है। मेयर ने स्वच्छ भारत अभियान में लोगों के सहयोग का सोमवार शाम सराभा नगर मार्केट में पहुंच कर धन्यवाद किया।

सोमवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने देश के पहले स्वच्छ 75 शहरों की सूची जारी की है। इसमें लुधियाना को 34वां स्थान मिला है।

विज्ञापन


मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने कहा कि अब लुधियानवियों का लक्ष्य देश के टॉप पांच स्वच्छ शहरों में जगह बनाना है। इसके लिए उन्होंने शहरवासियों का सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त आयुक्त डॉ. ऋषि पाल सिंह, शिअद के जिला प्रधान हरभजन सिंह डंग भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि एक सप्ताह में शहर की सड़कों की सफाई मैकेनिकल तरीके से शुरू की जाएगी।

इसके लिए आवश्यक मशीनरी लुधियाना पहुंच चुकी है। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट प्रबंधन को भी और बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed