{"_id":"607053678ebc3e59144f1fd2","slug":"classes-1st-to-8th-in-haryana-school-will-be-closed-till-april-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की वजह से फैसला : हरियाणा में पहली से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की वजह से फैसला : हरियाणा में पहली से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद
Fri, 09 Apr 2021 06:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:49 PM IST
सार
- स्कूल खुले रहेंगे, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को विद्यालय आना होगा
- दाखिला, ऑनलाइन परीक्षा, पेपर जांचने और रिजल्ट की प्रक्रिया जारी रहेगी
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। स्कूल पहले की तरह खुले रहेंगे। शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ ड्यूटी पर आएगा। दाखिला, ऑनलाइन परीक्षा, पेपर जांचने व रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने रोजाना कोरोना के दो हजार से अधिक मामले सामने आने पर यह निर्णय लिया है। प्राथमिक व मिडिल स्कूलों के बच्चे भी लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। और अधिक बच्चे संक्रमण की चपेट में न आएं, इसे देखते हुए सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अवकाश देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों की छुट्टी की फाइल शुक्रवार सुबह ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई थी। जिस पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी ली। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद देर शाम स्कूली बच्चों को छुट्टी प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए गए। नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं पूर्व की भांति जारी रहेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम दौरे के दौरान शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी थी। अगर कोरोना के मामले लगातार बढ़े तो यह छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूली बच्चों को अवकाश देने का फैसला लिया है। साथ ही स्कूलों के लिए नए सिरे से मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है।