फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Class X student missing from PG in Sector-21

सेक्टर-21 में पीजी से दसवीं कक्षा की छात्रा लापता

Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Class X student missing from PG in Sector-21
चंडीगढ़। सेक्टर-21 के एक पीजी से 10वीं की छात्रा लापता हो गई। बेटी से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से करनाल निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। बीते साल उनकी 16 वर्षीय बेटी चंडीगढ़ पढ़ने आई थी। वह सेक्टर-21 स्थित एक पीजी में रह रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह सेक्टर-34 स्थित एक इंस्टीट्यूट में कोर्स भी कर रही थी। लॉकडाउन के कारण वह करनाल चली गई थी, लेकिन लॉकडाउन के हटते ही वह आकर सेक्टर-21 स्थित पीजी में रहने लगी। परिजनों के मुताबिक बीते रविवार सुबह करीब 11 बजे बेटी से आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई। जब दोबारा फोन किया गया तो नंबर स्विच ऑफ आने लगा। इससे परेशान पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-19 थाना पुलिस को जांच में एक सीसीटीवी फुटेज में छात्रा पीजी के पास से जाती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed